Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव: अररिया प्रखंड के सभी परिणाम घोषित, विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र -लीड

अररिया प्रखंड कार्यालय में सुबह सात आठ बजे से शुरु हुई मतगणना चारों तरफ पुलिस बल के

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 12:16 AM (IST)
पैक्स चुनाव: अररिया प्रखंड के सभी परिणाम घोषित, विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र -लीड
पैक्स चुनाव: अररिया प्रखंड के सभी परिणाम घोषित, विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र -लीड

अररिया प्रखंड कार्यालय में सुबह सात आठ बजे से शुरु हुई मतगणना

loksabha election banner

चारों तरफ पुलिस बल के जवान रहे मुस्तैद

परिणाम जानने के लिए परेशान रहे प्रत्याशी के समर्थक

फोटो नंबर 10 एआरआर 21 से 26 व 28 से 32 व 42

कैप्शन:

संवाद सूत्र.,ताराबाड़ी(अररिया): कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को अररिया प्रखंड के कुल नौ पैक्सों के लिए हुए चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई। सुबह आठ बजे से पूर्व ही विभिन्न पैक्स प्रत्याशियों के समर्थक प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर परिणाम पाने के लिए बेताब रहे। दस बजे के बाद मतगणना के रुझान आने लगे। वहीं 12 बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। परिणाम मिलते ही कहीं खुशी तो कही गम का माहौल का बना रहा। मतगणना परिणाम के अनुसार प्रखंड के जमुआ पैक्स अध्यक्ष के लिए पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र झा विजयी घोषित हुए। राजेंद्र झा को कुल 614 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार झा को 517 एवं सुबोध कुमार झा को 332 मत जबकि 58 मत अवैध हुए। इसी तरह बटुरबाड़ी पैक्स से लगातार नौवीं बार महिला प्रत्याशी शाहिन प्रवीण उर्फ शमदा खातुन विजयी घोषित हुई। शाहिन प्रवीण को 902 तो उनके प्रतिद्वंद्वी गालिब को 573 मत मिले जबकि 29 मत अवैध पाया गया। इसी तरह चातर पैक्स से मनीष कुमार यादव उर्फ हिमांशु कुमार यादव विजयी घोषित हुए। मनीष को कुल 625 तो उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष कुमार भारद्वाज को 230, मो. आरिफ को 101 मत तथा मुकेश पासवान को 33 मत प्राप्त हुआ। जबकि 87 मत अवैध करार दिए गए। वहीं सहासमल पैक्स अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मंडल विजयी घोषित हुए। मनोज कुमार मंडल को कुल 637 तो उनके प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र विश्वास को 543, चंद्र गुप्त पासवान को 75 तो रंजन कुमार विश्वास को कुल 45 मत मिले। 77 मत अवैध पाए गए। इसके अलावे बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर मो. इम्तियाज आलम विजयी घोषित हुए। इम्तियाज को 617 तो उनके प्रतिद्वंद्वी मुसर्रत आलम को 542 तथा साकीर को 49 मत तथा 73 मत अवैध करार हुए। दियारी पैक्स अध्यक्ष पद पर शखील कुमार यादव उर्फ सिपल यादव पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविद कुमार को हराकर दियारी पैक्स के अध्यक्ष बने। शखील को 555 मत तो उनके प्रतिद्वंद्वी अरविद कुमार को 517 जबकि 66 मत अवैध पाए गए। अररिया बस्ती पैक्स से पूर्व अध्यक्ष जफर अंसारी विजयी हुए। जफर को एक हजार नौ मत तो उनके प्रतिद्वंद्वी जुम्मन को 869 मत के अलावे इस पैक्स से 77 मत अवैध करार हुए। गैयारी पैक्स अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष अली रैजा पुन: विजयी हुए। अली रैजा को 456 तो उनके प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार यादव को 174 मत हुए। वहीं 24 मत अवैध करार दिए गए। जबकि रामपुर मोहनपुर पूर्वी पैक्स अध्यक्ष पद पर शमशाद ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष मो. मुस्ताक को हराकर अध्यक्ष बने। शमशाद को 538 तो उनके प्रतिद्वंद्वी मो. मुस्ताक को 377 तथा मोजिब को 153 मत मिले वहीं 69 मत अवैध पाए गए। वहीं गैड़ा पैक्स से निर्विरोध निर्वाचित हुए पवन कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष चुने गए। इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर थाना अध्यक्ष किग कुंदन बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मतगणना स्थल पर देर शाम तक तैनात रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.