एटीएम कार्ड फ्रॉड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
संसू. जोकीहाट (अररिया) जोकीहाट थाना पुलिस ने चकई गांव वार्ड नंबर दो में सोमवार की र
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 07:45 PM (IST)
संसू., जोकीहाट, (अररिया): जोकीहाट थाना पुलिस ने चकई गांव वार्ड नंबर दो में सोमवार की रात छापेमारी कर एटीएम फ्रॉड कर ग्राहकों को ठगी करने वाला मास्टरमाइंड मो. आरिफ आलम उर्फ रिकू, पिता मलालुद्दीन को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। जोकीहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरिफ जोकीहाट, अररिया, अमौर सहित अन्य थाने में आरोपी रहा है। जोकीहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एटीएम फ्रॉड मामले में जोकीहाट थाना कांड संख्या 183/15 अप्राथमिकी अभियुक्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरिफ अबतक दर्जनों लोगों से एटीएम में कार्ड हेराफेरी कर ठगी किया है। आरिफ ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें