अलग-अलग मामलों में तीन घायल
अररिया। प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर अलग - अलग मामलों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। प
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 05:31 PM (IST)
अररिया। प्रखंड क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर अलग - अलग मामलों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार संध्या आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चहटपुर की मोसोमात सुमनी व बरहट की शहजीदा खातुन शामिल हैं। जबकि बुधवार को बाईक दुर्घटना में कलियागंज के मंजूर आलम घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें