Move to Jagran APP

बकरा नदी में बालक डूबा, खोजबीन जारी

संसू.जोकीहाट(अररिया) जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी मसुरिया पंचायत के रहरिया गांव क

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:18 AM (IST)
बकरा नदी में बालक डूबा, खोजबीन जारी
बकरा नदी में बालक डूबा, खोजबीन जारी

संसू.,जोकीहाट,(अररिया): जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी मसुरिया पंचायत के रहरिया गांव के निकट बकरा नदी के घाघी घाट में रविवार को पानी में सात वर्षीय बालक डूब गया। डूबे बालक का समाचार लिखे जाने तक कोई अता पता नहीं चल सका था। डूबे बालक का नाम सलाम, पिता मो तैय्यब, उम्र सात वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लापता बच्चे की खोजबीन जारी था। घटना की सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। वहीं इसकी सूचना सीओ अरविद कुमार अजीत को भी देने की बात पीड़ित परिवार ने बताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक की दादी बकरा नदी में कपड़ा धो रही थी। पीछे से उनका पोता सलाम कुछ बच्चों के साथ आ गया। नदी में नहाने के क्रम में अधिक पानी में चला गया जिससे बालक डूब गया। समाचार लिखे जाने तक डूबे बालक की खोजबीन जारी था। बालक के डूबने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उधर सीओ अरविद कुमार अजीत ने बताया कि डूबे बालक की खोजबीन जारी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.