स्वयंसेवको की कबड्डी प्रतियोगिता में शिवाजी विजेता व उप विजेता बनी महाराणा प्रताप शाखा
संवाद सूत्र.फारबिसगंज(अररिया)- फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय में रविवार को विभिन्न शाखा
संवाद सूत्र.,फारबिसगंज(अररिया):- फारबिसगंज के रेणु पुस्तकालय में रविवार को विभिन्न शाखा के स्वयंसेवकों के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें की शिवजी प्रभात शाखा, रुद्र प्रभात शाखा, महाराणा प्रताप प्रभात शाखा, शिव शक्ति प्रभात शाखा एवं विष्णु सायं शाखा के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतिष्ठा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वयं सेवकों की टीम में शिवाजी प्रभात शाखा की टीम विजेता एवं महाराणा प्रताप प्रभात शाखा के टीम उपविजेता हुए। सभी खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए नगर संघचालक सच्चिदानंद मेहता ने खिलाड़ी स्वयंसेवकों को हौसला अफजाई करते गए पुरस्कृत किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा स्वयंसेवक समाज का आईना होता है। इस कबड्डी खेल के माध्यम से स्वयंसेवकों के अंदर संस्कार एवं संगठन का भाव जागृत होता है। स्वयंसेवकों के अंदर उत्तम संस्कर एवं एवं राष्ट्र भक्ति का भाव शाखा से ही मिलता है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह ओमप्रकाश शर्मा, नगर कार्यवाह आशीष गुप्ता, नगर सेवा प्रमुख निताई दा, नगर प्रचारक दीपक कुमार, नगर व्यवस्था प्रमुख संजय अग्रवाल, नगर प्रचार प्रमुख ललन राय, खेल के शारीरिक आचार्य मनोज पांडेय, मार्ग प्रमुख अजय राय, प्रताप नारायण मंडल, उपेंद्र राउत, नीरज निराला, आदित्य भगत, दुर्गानंद पांडेय, संजय झा, विक्रम कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार समेत सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।