ऐसी घटना हो जाएगी तो घर से जाने ही नही देते
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के चकई गांव के भजन लाल साह की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ह
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के चकई गांव के भजन लाल साह की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही गांव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजन फूट फूट कर रोने लगे। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। पूर्व मुखिया राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि भजन लाल एक निर्भीक और ईमानदार व्यक्ति थे। गांव में लोग उनका काफी आदर करते थे। वे समाज में बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। भजनलाल भाजपा के लिए जीवन पर्यंत काम करते रहे। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। मौत की खबर सुनते ही उनके आवास पर दर्शनार्थियों का तांता लग गया। परिजनों ने रोते हुए बताया कि कहकर गये थे कि शाम तक लौट आऊंगा लेकिन उनका शव आया। यदि जानते कि ऐसी घटना हो जाएगी तो जाने ही नहीं देते। भगवान ने उनके परिवार के साथ अन्याय किया है। परिजनों के रोने से अधिकांश लोगों की आंखे नम हो गयी थी।