क्लीनिक में महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज में मंगलवार को स्थानीय रेफरल रोड स्थित डॉक्ट
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज में मंगलवार को स्थानीय रेफरल रोड स्थित डॉक्टर लुईस के क्लीनिक में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप था कि महिला चिकित्सक ने पहले महिला का इलाज की और जब नहीं बची तो क्लीनिक से बाहर कर जमीन पर लिटा दिया। जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो वे लोग बड़ी संख्या में आकर हो हल्ला मचाना शुरू किया। मगर स्थानीय पुलिस के सहयोग से वे लोग शांत हुए। वही इस संबंध में महिला चिकित्सक डॉक्टर लुईस ने बताया कि वह मृतका को पहचानती भी नहीं है। वह क्लिनिक के सामने आई और गिर गई। मानवता के नाते उन्होंने महिला की जांच की और स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां से कुछ देर बाद एक टेंपो पर मृतका को लाकर उनके आगे रख दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि जांच नहीं की गई और ना ही कोई कागज उसके पास है। मृतका का नाम सीता देवी बताई जाती है जो वार्ड संख्या नौ स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी सुखदेव मरीक की पत्नी थी। परिजनों ने मृतका को जिदा समझ पहले दूसरे डॉक्टर के पास ले गए मगर उक्त चिकित्सक ने भी महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर लंबे समय तक रेफरल रोड में जाम की स्थिति बनी रही। काफी मान मनोबल के बाद मामला शांत हुआ और उसके बाद मृतका को परिजनों द्वारा ले जाया गया जिसके बाद रेफरल रोड का जाम भी खत्म हुआ और आवागमन चालू हुआ।