Move to Jagran APP

आठ सौ करोड़ से बनेगा नदियों पर तटबंध: डॉ. जयसवाल

संसूसिकटी (अररिया) भारत नेपाल सीमा सड़क के पहाड़ा चौक के निकट बने डाक बंगला पहु

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 12:18 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 12:18 AM (IST)
आठ सौ करोड़ से बनेगा नदियों पर तटबंध: डॉ. जयसवाल
आठ सौ करोड़ से बनेगा नदियों पर तटबंध: डॉ. जयसवाल

संसू,सिकटी (अररिया): भारत नेपाल सीमा सड़क के पहाड़ा चौक के निकट बने डाक बंगला पहुंच पथ पर पीसीसी ढलाई एवं चार दिवारी निर्माण कार्य का गत शनिवार को शिलान्यास किया गया। पंचम वित्त आयोग मद के जिला परिषद स्तर की 14 लाख 87 रुपये से होने वाले कार्य के शिलान्यास समारोह में स्थानीय निकाय के विधान पार्षद डॉ दिलीप जयसवाल, विधायक विजय कुमार मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू शामिल रहे। शिलान्यास के उपरांत सभा को संबोधित करते डॉ. दिलीप जयसवाल ने कहा कि आठ सौ करोड़ की लागत से जोगबनी से किशनगंज तक नेपाल से भारत होकर बहने वाली नदियों के किनारे तटबंध बनाकर बाढ़ नियंत्रण का प्रभावी कार्य किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के सड़कों में अधिकांश जगहों पर पुल हीं पुल हीं दिखाई देता है। यहां की नदियां अपनी चाल एवं धारा बदलती रहती है। जिस कारण बाढ़ के दिनों में यहां तबाही मचती है।सीमांचल के जो स्थानीय नेता हुए वह महानंदा बेसीन प्रोजेक्ट योजना लाना चाहते थे। 258 करोड़ की लागत से पांच वर्ष पहले कटिहार से जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ तो यह योजना भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया।भारत व बिहार की सरकारों ने सभी नदियों के खुले पानी नियंत्रण के लिए आठ सौ करोड़ की लागत से जोगबनी से किशनगंज तक डबल बांध बनाने की काम करेगी।दोनों बांधों की दूरी तीन सौ से चार सौ फीट की होगी।जिसके बाद इस क्षेत्र को बाढ़ से बचाव होगा।विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा सिकटी विधानसभा में167 सड़कें व 55पुल का निर्माण किया जाएगा।पड़रिया पुल की समस्या का निदान हो जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू ने कहा जिप सदस्य के सीमित संसाधन को लेकर विकास का हर संभव प्रयास किया गया है। आगे भी यह चलता रहेगा।सबो का सहयोग अपेक्षित है। शिलान्यास समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक भगत, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, जिप सदस्य असफाक, अजीमउद्दीन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नरेश राय, हरेन्द्र सिंह, नागेश्वर ठाकुर, कांग्रेस नेता पावन लाल मंडल,लखीचंद प्रमाणिक,पूर्व मुखिया उमेश मंडल,अशोक मंडल के अलावा दर्जनों की संख्यां में लोग उपस्थित थे। मंच संचालन भाजपा सिकटी मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.