367 नेपाली नागरिकों को किया सुपुर्द
अररिया। जोगबनी के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे और भारत के अन्य शहरों से जोगबनी
अररिया। जोगबनी के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे और भारत के अन्य शहरों से जोगबनी सीमा पहुंचे 367 नेपाली नागरिकों को मंगलवार की देर संध्या भारत नेपाल मुख्य सीमा होकर नेपाल प्रशासन को सुपुर्द किया। जोगबनी के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगो की प्राप्त सूची में महमुदिया इस्लामियां मदरसा में रह रहे 30, जोगबनी मध्य विद्यालय से 58,जोगबनी उच्च विद्यालय से 125 तथा प्राथमिक विद्यालय खजुरवाड़ी से 69 नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया। वही बुधवार को फारबिसगंज के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे 67 नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया। वही जोगबनी के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में चालीस दिनों से अधिक समय से रह रहे नेपाली नागरिकों ने नेपाल पहुंच सुकून की सांस ली। वही नेपाल सीमा पर प्रवेश करने पर इन सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिग के बाद सभी लोगों को उनके गृह क्षेत्र भेज दिया गया।