दो ट्रनों से 2290 प्रवासी पहुंचे अररिया
अररिया। अररिया स्टेशन पर गुरुवार को अलग-अलग समय में दो श्रमिक ट्रेन अररिया पहुंची। जिसमें
अररिया। अररिया स्टेशन पर गुरुवार को अलग-अलग समय में दो श्रमिक ट्रेन अररिया पहुंची। जिसमें विभिन्न जिला के 2290 प्रवासी मजदूर अररिया पहुंचे। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन कर्मनाशा उत्तर प्रदेश से सुबह साढ़ आठ बजे आई जिसमें विभिन्न जिलों के 850 प्रवासी व्यक्तियों को रेल मार्ग द्वारा अररिया आरएस स्टेशन लाया गया। आये हुए यात्रियों में 60 यात्री अररिया के थे जबकि अन्य यात्री निकटवर्ती जिले से सम्बंधित थे। जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देशानुसार आये हुए प्रवासी व्यक्तियों एवं मजदूरों से शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए बारी-बारी से सभी का स्क्रीनिग जांच कराया गया। स्क्रीनिग के पश्चात सभी व्यक्तियों को भोजन एवं पेयजल सुलभ कराया गया। प्रवासी व्यक्तियों को उनके संबंधित गृह जिला बस द्वारा सुरक्षित रवाना किया गया। जबकि अररिया गृह जिले के प्रवासी व्यक्तियों को जांच के बाद संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। मौके पर प्रवासी व्यक्तियों ने बताया कि रास्ते में उन्हें खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें समय-समय पर भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया। स्क्रीनिग जांच प्रक्रिया के दौरान डीडीसी मनोज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शंभू कुमार, एसडीपीओ पुष्कर कुमार जिला और अन्य अधिकारी मौजूद थे। हरियाणा से पहुंचे 620 यात्री दूसरी श्रमिक ट्रेन दोपहर, लगभग 1.30 बजे भिवानी, हरियाणा से आरएस स्टेशन अररिया पहुंची। इस ट्रेन में कुल 1440 प्रवासी व्यक्ति अररिया पहुंचे। इसके के बाद प्रवासी व्यक्तियों को उनके संबंधित गृह जिला मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल तथा किशनगंज के लिए बस द्वारा रवाना किया गया। अररिया गृह जिले के लगभग 620 प्रवासी व्यक्तियों को जांच के बाद संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। स्क्रीनिग जांच प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन अररिया एवं रेल प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नजर आये।