संक्रमित मरीज से संपर्क में आए 207 लोगों की जांच कर किया जाएगा क्वारंटाइन
अररिया। मुंगेर के जमालपुर निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज की अररिया यात्रा के दौरान संप
अररिया। मुंगेर के जमालपुर निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज की अररिया यात्रा के दौरान संपर्क में आए 207 लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा। एसपी धूरत सायली के पत्र के आधार पर डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा शनिवार को सीएस को पत्र लिखकर संपर्क में आये 207 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटाइन में रखने का आदेश निर्गत किया गया है।
जारी आदेश में डीएम ने सभी लोगो की सूची सलंग्न करते हुए कहा है कि जमालपुर मुंगेर निवासी 60 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति द्वारा कुछ दिन पूर्व अपने साथियों के साथ अररिया की यात्रा की थी। इस दौरान 207 व्यक्ति संक्रमित मरीज के संपर्क में आये थे जिनका चिकित्सक जांच और क्वारंटाइन किया जाना आवश्यक है। इसलिए मामले को सर्वाधिक प्राथमिकता देते हुए सभी लोगों को चिह्नित करते हुए उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाय ताकि संभावित संक्रमण को रोका जा सके। वही जिले में संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आये 207 लोगो की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासनिक महकमे सहित आम लोगो मे भी हड़कंप मच गया है। कोरोना के जिले में संभावाना को देखते हुए प्रशासन हाय अलर्ट पर है। जिले के आम लोगो मे भी चर्चा का बाजार गर्म है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में फिलहाल अररिया जिला ग्रीन जोन में शामिल है और अभी तक जिले में एक भी संक्रमित मरीज की पुष्टि नही हुई है। जबकि मुंगेर के संक्रमित मरीज द्वारा अररिया यात्रा से सीधे तौर पर संपर्क में आये 207 लोगों की खबर मिलने से आम लोगों में भय का माहौल है। डीएम द्वारा इन लोगों को जल्द से जल्द क्वारंटाइन करने के लिए सीएस को आदेश दिया गया है।
सर्वाधिक संदिग्ध अररिया के आजाद नगर के संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आये कुल मरीजों की संख्या 207 है। जिसमें सर्वाधिक संपर्क में आये लोग मुख्यालय स्थित आजाद नगर के है। आजाद नगर में 99 व्यक्ति संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की सूची में शामिल है। वही नगर थाना के अंतर्गत कुल संपर्क में आये लोगो की संख्या 124 है। इसके अलावा नरपतगंज थाना क्षेत्र में 18, सिमराहा थाना अंतर्गत 28 और फारबिसगंज थाना अंतर्गत 37 व्यक्ति शामिल है।
कोट- जिला पदाधिकारी का आदेश प्राप्त हुआ है। सूची में शामिल सभी लोगो को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जांच कर सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया जायेगा। - डॉ. एमपी सिंह, सिविल सर्जन, अररिया।