सिंगल चार्जिंग में 100 से 250 किलोमीटर की रेंज देंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, इस साल भारत में किए जाएंगे लॉन्च
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की विशाल रेंज भारतीय मार्केट के लिए लेकर आ रही हैं। इस साल भी भारत में कई लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया जाने वाला है जिनमें से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2021 को बेहद ख़ास बनाने के लिए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस साल कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भी लॉन्च किया जाना है। दरअसल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए अब दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की विशाल रेंज भारतीय मार्केट के लिए लेकर आ रही हैं। इस साल भी भारत में कई लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया जाने वाला है जिनमें से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
Okinawa Cruiser: इस स्कूटर को फरवरी तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Okinawa Cruiser में 3kW की ब्रशलैस मोटर है, जिसे पावर देने के लिए 4kW लिथियम आयन बैटरी दी गई है। Okinawa Cruiser 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो Okinawa Cruiser Scooter की बैटरी को 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Ola Electric Scooter: ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी ओला (Ola) जल्द ही भारत में Ola Electric Scooter लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार कंपनी जनवरी 2021 में अनवील कर सकती है जिसके कुछ समय बाद भारत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 240 किमी की रेंज हासिल की जा सकती है। कुछ समय पहले इस स्कूटर की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। आपको बता दें कि भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट को ध्यान में रखते हुए कंपनी जल्द से जल्द अपने स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में इस ई-स्कूटर की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Vespa Electric Scooter: भारत में बेहद ही पॉपुलर Vespa स्कूटर के इलेक्ट्रिक अवतार को साल फरवरी 2021 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पियाजियो इंडिया इस स्कूटर पर लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि यूरोपीय मार्केट में ये स्कूटर पहले से ही मौजूद है। इस स्कूटर में 4KW ब्रशलेस डीसी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। जो 200 एनएम से अधिक का टॉर्क देता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर अधिकतम 100 किमी की रेंज प्रदान करता है और इसे चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस स्कूटर में कंपनी 4.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी ऑफर कर सकती है। इस स्कूटर की कीमत 90,000 रुपये से शुरू हो सकती है।
Hero Electric Scooter AE-29: इस स्कूटर को हीरो इलेक्ट्रिक ने Auto Expo 2020 में पेश किया था। Hero Electric Scooter AE-29 में 1000W की मोटर दी गई है, जिसे पावर देने के लिए लाइटवेट पोर्टेबल लिथियम-आयन 48V/3.5 kWh की बैटरी दी गई है। Hero Electric Scooter AE-29 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। Hero Electric Scooter AE-29 की बैटरी को 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इस स्कूटर की कीमत 85,000 रुपये से शुरू हो सकती है।