Move to Jagran APP

भारत की इन 4 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक्स में मिलेगी शानदार रेंज, परफॉर्मेंश हाई और कीमत कम; जानें खासियत

आज हम यहां ऐसी बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारत में ही तैयार किया गया है। ये बाइक्स शानदार रेंज देती हैं और इनका परफॉर्मेंश बहुत ही जबरदस्त है। तो आइए भारत की बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जानते हैं।

By Sarveshwar PathakEdited By: Published: Tue, 29 Mar 2022 06:58 PM (IST)Updated: Wed, 30 Mar 2022 06:46 AM (IST)
भारत की इन 4 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक्स में मिलेगी शानदार रेंज, परफॉर्मेंश हाई और कीमत कम; जानें खासियत
भारत की इन 4 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक्स में मिलेगी शानदार रेंज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्चिंग हो रही है। हालांकि, भारत में अभी कुछ ही ऐसी बाइक्स उपलब्ध हैं, जो अच्छे परफॉर्मेंस के साथ अच्छी रेंज भी देती हैं। लेकिन आज हम यहां आपको बताने जा रहे हैं उन खास 4 इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जिन्हें भारत में तैयार किया गया है। ये बाइक्स बहुत ही दमदार और बेहतरीन रेंज के साथ बाजार में उपलब्ध हैं।

loksabha election banner

Revolt RV 300

Revolt पूरी तरह से भारतीय कंपनी है। इसने कुछ दिन पहले Revolt RV 300 और RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी। इसकी बैटरी 4.2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,04,019 रुपये है। आपको RV 300 में 1500W रेटिंग वाला मोटर मिलता है, जो 65 किमी/ घंटा तक की अधिकतम स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 2.7kWh क्षमता की बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 80KM से 180KM तक की रेंज दे सकती है।

Joy e-bike Monster

इसमें कंपनी ने 250W क्षमता की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो इसे अधिकतम 25Km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 72V, 39 AH (1.656 kWh) की लिथियम बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी पैक को 5 से 5.30 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,875 रुपये है। गुजरात स्थित इस स्टार्टअप के पास कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।

Odysse Evoqis

Odysse में 3000W क्षमता का मोटर दिया गया है। ये अधिकतम 4300W की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह मोटर बाइक के लिए 64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये अधिकतम 80km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें 4.32kWh (72V Lithium-Ion) बैटरी पैक है, जो बाइक को 140 कोलमीटर की रेंज देने में मदद करता है। भारत में इसे 1,58,349 लाख रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था।

Revolt RV 400

RV 400 में 3000W का मोटर मिलता है, जो 85KM प्रति घंटा तक की अधिकतम स्पीड पकड़ने सक्षम है। इसकी बैटरी 4.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 3.24kWh क्षमता की बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 80KM से 150KM तक की रेंज दे सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.