Move to Jagran APP

2024 Husqvarna Svartpilen 250 की जल्द होगी भारत में एंट्री, डिजाइन और फीचर्स से क्या हैं उम्मीदें?

2024 Husqvarna Svartpilen 250 आगामी कुछ महीनों में भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। स्वीडिश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna इन दिनों इस अपकमिंग बाइक पर काम कर रही है। उम्मीद है कि इसे Vitpilen 250 की तुलना में कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। आइए इस अपकमिंग बाइक के बारे में जान लेते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Published: Tue, 27 Feb 2024 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2024 11:00 AM (IST)
2024 Husqvarna Svartpilen 250 की जल्द होगी भारत में एंट्री, डिजाइन और फीचर्स से क्या हैं उम्मीदें?
2024 Husqvarna Svartpilen 250 जल्द भारत में पेश की जा सकती है। (प्रतीकात्मक फोटो)

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। स्वीडिश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna ने कुछ महीनों पहले भारतीय बाजार में Svartpilen 401 को लॉन्च किया था और अब निर्माता ने एक आगामी बाइक के लॉन्च को लेकर संकेत देना शुरू कर दिया है। इन दिनों 2024 Husqvarna Svartpilen 250 के लॉन्च को लेकर तमाम तरह के अपडेट आ रहे हैं। आइए इस बाइक के बारे में जान लेते हैं।

loksabha election banner

कब होगी लॉन्च?

उम्मीद है कि हस्कवर्ना Svartpilen 250 को भारत में पेश करने की योजना बना रही है। इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं है। लेकिन कहा जा कहा रहा है कि आगामी बाइक Vitpilen 250 पर आधारित होगी। यह पुरानी बाइक के साथ कई फीचर्स के मामले में समानता रख सकती है।

डिजाइन

नए मॉडल को Svartpilen 250 में दिए जाने वाले एक लम्बे हैंडलबार की तरह ही पेश किया जा सकता है। हालांकि डिजाइन के पैमाने पर कंपनी इसको और भी स्पोर्टी लुक दे सकती है।

ये भी पढ़ें- SRK की Jawan और Article 370 में काम कर चुकी फेमस एक्ट्रेस Priya Mani ने खरीदी Mercedes-Benz GLC, जानिए कीमत और खासियत

2024 Husqvarna Svartpilen 250 स्पेक्स (संभावित)

संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस होगा।

इसमें राइड-बाय-वायर, स्विचेबल रियर एबीएस, पूर्ण एलईडी इल्यूमिनेशन, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक क्विकशिफ्टर दिया जाएगा।

हुस्कवर्ना संभवतः स्वार्टपिलेन 250 को -स्पोक रिम्स से सुसज्जित करेगा। नई Svartpilen 250 बिल्कुल नई Vitpilen 250 जैसी ही अंडरपिनिंग साझा करेगी। इसमें 43 मिमी उल्टा फ्रंट फोर्क्स और स्टॉपिंग ड्यूटी 320 मिमी फ्रंट डिस्क मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Geneva Motor Show: बेहद कम दाम में पेश हुई क्यूट सी ईवी, सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ देगी 177 KM की रेंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.