Okinawa PraisePro भारत में हुई लॉन्च, महज 20 पैसे में देती है 1 किलोमीटर का सफर
Okinawa PraisePro Electric Scooter भारत में लॉन्च हो गई है जहां कंपनी का दावा है कि इस पर ग्राहकों को 1 किलोमीटर के सफर पर केवल 20 पैसे का खर्च आएगा
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Okinawa PraisePro Electric Scooter भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 71,990 रखी है। कंपनी का दावा है कि PraisePro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ग्राहकों को 1 किलोमीटर के सफर पर केवल 20 पैसे का खर्च आएगा। बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार की तरफ से काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 12 फीसद GST को घटा कर 5 फीसद कर दिया गया है। आज हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
परफॉर्मेंस- Okinawa PraisePro Electric Scooter में ब्रशलेस, वाटरपुफ्र 1 kW (rated)/2.5 kW का DC मोटर दिया गया है। इसमें पावर के लिए 2 kWh लिथियम-ऑयन डिटेचेबल बैटरी दी गई है।
चाजिंग- Okinawa PraisePro केवल तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
ड्राइविंग मोड्स- Okinawa PraisePro में बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें,
- Economy मोड पर आपको 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
- Sport मोड पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
- Turbo मोड पर आपको 65-70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
माइलेज (रेंज)
- Okinawa PraisePro के Economy मोड पर 110 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
- Sport मोड पर 88 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
- Turbo मोड पर कितना रेंज मिलेगा इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है।
सस्पेंशन- Okinawa PraisePro के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग- Okinawa PraisePro के फ्रंट और रियर दोनों में ही डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें आपको e-ABS बतौर स्टैंडर्ड मिलता है।
डायमेंशन और वजन- Okinawa PraisePro का ग्राउंड क्लियरेंस 175 मिलीमीटर है। इसकी लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम है।