Move to Jagran APP

BMW ने भारत में पेश की सबसे पावरफुल M760Li X-ड्राइव, कीमत 2.27 करोड़ रुपये

BMW ने अपनी 7 सीरीज सेडान की फ्लैगशिप M परफॉर्मेंस कार का मॉडल BMW M760Li X-ड्राइव को भारत में पेश कर दिया है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 12:32 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 06:09 PM (IST)
BMW ने भारत में पेश की सबसे पावरफुल M760Li X-ड्राइव, कीमत 2.27 करोड़ रुपये
BMW ने भारत में पेश की सबसे पावरफुल M760Li X-ड्राइव, कीमत 2.27 करोड़ रुपये

नई दिल्ली (जेएनएन)। BMW ने अपनी 7 सीरीज सेडान की फ्लैगशिप M परफॉर्मेंस कार का मॉडल BMW M760Li X-ड्राइव को भारत में पेश कर दिया है। नई BMW M760Li में दो कैरेक्टर पैकेज M760Li X-ड्राइव और M760Li X-ड्राइव मॉडल V12 एक्सिलेंस दिये गये हैं। BMW M760Li X-ड्राइव में स्पोर्टी अपीयरेंस दिया गया है। वहीं, V12 मॉडल एक्सिलेंस को ज्यादा लग्जरी व्हीकल बनाया गया है। इन दोनों वेरिएंट के आने से BMW 7 सीरीज में पांच पेट्रोल और तीन डीजल वेरिएंट उपलब्ध हैं।

prime article banner

कंपनी ने क्या कहा?
BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा, "BMW M760Li एक्स ड्राइव भारत में हमारी उत्पाद रणनीति की दो महत्वपूर्ण दिशाएं हैं जो कि हमारे M पोर्टफोलियो में और विस्तार तथा लक्जरी कार बाजार की ऊपरी सीमा में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाना है।"

दोनों वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमतें

BMW M760Li xDrive INR 2,27,00,000
BMW M760Li xDrive Model V12 Excellence INR 2,27,00,000

पावर स्पेसिफिकेशन
BMW M760Li X-ड्राइव पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध है और यह भारत में कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) रूट के जरिये लाई जायेगी। इस कार को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.7 सेकंड का वक्त लगता है। इसमें M परफॉर्मेंस ट्विनपावर टर्बो 6.6 लीटर का 12-सिलेंटर पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 448kw/610hp की पावर और 1500-5000rpm पर 800Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 250km/h है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.