5 लाख रुपसे से भी सस्ती है Mahindra की Mini Truck, मुश्किल रास्तों में देती है शानदार अनुभव
Mahindra ने अपनी लोकप्रिय लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) Mahindra Supro Minitruck का नया VX वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra ने अपनी लोकप्रिय लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) Mahindra Supro Minitruck का नया VX वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 4.4 लाख रुपये रखी है। नई Mahindra Supro VX में कई अपडेट्स दिए गए हैं। इनमें 13-इंच के बड़े व्हील्स के साथ इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को 170 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। इसमें 900 किलोग्राम की पेलोड क्षमता के साथ बड़ा कार्गो एरिया दिया गया है।
इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Supro VX मिनीट्रक में पावर के लिए महिंद्रा का 909 सीसी, 2-सिलिंडर DI इंजन दिया गया है। इसका इंजन 25 bhp की मैक्सिमम पावर और 55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका मोटर 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी के मुताबिक नई Supro VX एक लीटर में 24 किलोमीटर का माइलेज देती है।
इस LCV के फ्रंट और रियर दोनों में ही लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है, जिससे भारी हेवीलोड में मदद मिलती है। सेफ्टी की बात करें तो नई Supro VX में ELR सीटबेल्ट और नई X-Split ब्रेक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसकी मजबूत बॉडी इसे मुश्किल रास्तों में एक बेहतर विकल्प बनाती है। विजुअली नई Supro Minitruck VX में स्पोर्ट्स फ्रंट ग्रिल डिजाइन दिया गया है, जो इसे एग्रेसिव लुक देता है।