1.11 करोड़ रुपये में Jaguar XJ का नया मॉडल लॉन्च, जानें क्या है खास
जैगुआर इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप XJ का नया वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जैगुआर इंडिया ने अपनी फ्लैगशिप XJ का नया वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई जैगुआर XJ50 को XJ मॉडल की 50वीं सालगिरह पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) रखी है। नई जैगुआर XJ50 में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कई सारे अपग्रेड्स किए गए हैं और यह सिर्फ डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। नई जैगुआर XJ50 चार कलर्स में उपलब्ध है और यह मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, BMW 7 सीरीज, ऑडी A8 और लेक्सस LS500 को कड़ी टक्कर देती है।
नई जैगुआर XJ50 में स्पेशल फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं और यह टॉप स्पेसिफिकेशन्स 'Autobiography' वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 19 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। कार में नए क्रोम रेडिएटर ग्रिल के साथ क्रोम सराउंडिंग्स और नए बैज दिए गए हैं, जो XJ50 के लोगो के साथ आते हैं। नए वेरिएंट के लॉन्च के साथ जैगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, "जैगुआर XJ हमेशा लग्जरी और उत्कृष्टता पर जैगुआर के फोकस का प्रतीक रहा है। XJ50 के साथ हमने एक बार फिर बार उठाया है, दुनिया के सबसे स्टाइलिश स्पोर्टिंग सैलून में से एक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।"
जैगुआर XJ50 में इंटीरियर्स को अपग्रेड किया गया है और इसमें नए सॉफ्ट ग्रेन डायमंड क्विल्टेड सीट्स दी गई हैं, जिसमें हेडरेस्ट पर एक उभरा जैगुआर लीपर लोगो मिलता है। सेंटर आर्मरेस्ट पर भी XJ50 का लोगो दिया गया है और इसमें इलिमुनेटेड स्कफ प्लेटों में XJ50 लोगो मौजूद है। आखिर में इसे ऊपर करने के लिए जैगुआर XJ50 को ब्राइट मेटल पेडल्स और एक एनोडिज्ड गियर शिफ्टर का सेट मिलता है।