Move to Jagran APP

Mercedes Benz C-Class 2022 भारत में लॉन्च, वायरलेस चार्जिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स से लैस; जानें कीमत और खासियत

2022 Mercedes Benz C-Class। दिग्गज कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने अपनी धांसू कार 2022 Benz C-Class को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये कार कई एडवांस फीचर्स से लैस है। तो आइए इस कार की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

By Sarveshwar PathakEdited By: Published: Tue, 10 May 2022 01:50 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2022 07:12 AM (IST)
Mercedes Benz C-Class 2022 भारत में लॉन्च, वायरलेस चार्जिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स से लैस; जानें कीमत और खासियत
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई मर्सिडीज बेंज सी-क्लास 2022

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर 2022 C-Class एडवांस एडिशन को 55 लाख (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। मर्सिडीज बेंज सी-क्लास के कई प्रीमियम सेडान मॉडल भी बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि, इसमें से नई बेंज सी-क्लास बहुत ही खास मॉडल है, जो कई एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स से लैस है। साथ ही इसमें आपको एक बड़ा केबिन भी देखने मिलता है। मर्सिडीज की नई बेंज सी-क्लास अपने पहले वाले मॉडल की तुलना में 65 मिमी. लंबी है और 13 मिमी. चौड़ी भी है। Mercedes-Benz का दावा है कि यह इसे प्रीमियम C-सेगमेंट स्पेस में सबसे बड़ी सेडान बनाती है।

prime article banner

Mercedes Benz C-Class 2022 Price

2022 Mercedes Benz C-Class कार को दो नए वैरिएंट बेंज सी-क्लास 220D और 300D डीजल में पेश किया गया है। नई बेंज सी-क्लास 220D की कीमत 56 लाख (एक्स-शोरूम) और बेंज सी-क्लास 300D डीजल की कीमत 61 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

2022 Mercedes Benz C-Class Features

2022 मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास कई एडवांस तकनीक से लैस है। इस नई सी-क्लास में आपको वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, एडीएएस, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे तकनीकी फीचर्स और गैजेट्स देखने को मिलेंगे। इसमें आपको 11.9-इंच का Mercedes-Benz MBUX मल्टीमीडिया सिस्टम देखने को मिलता है। नई सी-क्लास में एक बिल्कुल नया स्टीयरिंग व्हील और 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी होगा।

Mercedes Benz C-Class 2022 Engine

मर्सिडीज बेंज सी-क्लास 2022 में आपको 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक देखने को मिलता है। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए नई सी-क्लास के सभी तीन वेरिएंट 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी सिस्टम से लैस होंगे। माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और मोटर प्रदर्शन और माइलेज को अधिकतम करने के लिए ICE इंजन के साथ काम करेंगे।मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास 2022 C200 में आपको 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 hp और 300Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, C200d डीजल इंजन 200hp और 440Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा C300d 265hp और 550Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

2022 Mercedes Benz C-Class Mileage

मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि पांचवीं जनरेशन की सी-क्लास अपने पेट्रोल वेरिएंट में 16.9 किमी/लीटर का माइलेज देगी। जबकि, डीजल वेरिएंट में 23 kmpl का माइलेज देने का दावा किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.