Move to Jagran APP

4 वेरिएंट्स के साथ नई BMW X1 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 35.90 लाख रुपये से शुरू

BMW X1 दूसरी जनरेशन के साथ भारत में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 35.90 लाख रुपये रखी है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 01:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 01:20 PM (IST)
4 वेरिएंट्स के साथ नई BMW X1 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 35.90 लाख रुपये से शुरू
4 वेरिएंट्स के साथ नई BMW X1 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 35.90 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW India ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी-जनरेशन BMW X1 लॉन्च कर दी है। नई BMW X1 को अब नए डिजाइन, आकर्षक फीचर्स, बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स और कंफर्ट के साथ उतारा गया है। कंपनी इसे स्थानीय रूप से BMW Group प्लांट चेन्नई में बना रही है और यह कार BS6 डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में भारत के सभी BMW डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

loksabha election banner

BMW Group India के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रुद्रतेज सिंह ने कहा, "BMW X1 ने प्रीमियम कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) सेगमेंट में प्रमुख स्थान स्थापित किया है। यह भी दुनिया भर में ट्रेंड है और X1 एक वैश्विक आवश्यकता को दर्शाता है। X1 मॉडर्न एम्बिशियस फ्यूचर लीडर के दृष्टिकोण और जीवन शैली के साथ पूरी तरह से फिट बैठता है जो सफलता को फिर से व्यक्तिगत और पेशेवर तरीके से परिभाषित कर रहे हैं। वे हमेशा वर्तमान में रहते हैं और रोमांच का आनंद उठाते हैं। X1 नए मानदंड स्थापित करने की इस रोमांचकारी यात्रा में उनका सहयोगी है। नई 2020 BMW X1 के साथ हम परम ड्राइविंग मशीन के रोमांच का अनुभव करने के लिए BMW दुनिया में उनका स्वागत करते हैं जो उनके जीवन में अधिक रोमांच जोड़ देता है।"

क्या है एक्स शोरूम कीमतें?

BMW X1 sDrive20i SportX (पेट्रोल) - 35.90 लाख रुपये

BMW X1 sDrive20i xLine (पेट्रोल) - 38.70 लाख रुपये

BMW X1 sDrive20d xLine (डीजल) - 39.90 लाख रुपये

BMW X1 sDrive20d M Sport (डीजल) - 42.90 लाख रुपये

नई BMW X1 में BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। BMW X1 sDrive20i में मिलने वाला 2 लीटर का पेट्रोल इंजन 192 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 7.7 सेकंड का वक्त लगता है। कंपनी ने इसमें दो लीटर का डीजल इंजन भी दिया है जो कि BMW X1 sDrive20d में मिलता है और यह 190 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.9 सेकंड का वक्त लगता है। इंजन 7/8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। इसमें 7 और 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ चार ड्राइविंग मोड - ECO PRO, Comfort और Sport दिए गए हैं।

नई BMW X1 में BMW सेफ्टी टेक्नोलॉजी के तौर पर 6 एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) के साथ डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, साइड-इम्पेक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिग और इंटीग्रेटेड इमर्जेंसी स्पेयर व्हील के साथ लोड फ्लो दिया गया है।

एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो नई BMW X1 में बड़ी BMW ग्रिल और एयर इनटेक्स दिए हैं। इसके साथ ही इसमें LED हेडलाइट्स के साथ LED फॉगलैंप्स भी दिया है। रियर में स्पोर्टी स्टांस के साथ LED लाइट्स और बड़े एग्जॉस्ट टेलपाइप्स दिए गए हैं।

इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो नई BMW X1 काफी ज्यादा स्पेस के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें स्टाइलिश और X1 के लिए वेलकम ग्रीटिंग दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। फीचर्स के तौर पर कंपनी ने इसमें हाई-रेश्योल्यूशन 8.8 इंच की सेंट्रल इन्फोर्मेशन डिस्प्ले के साथ iDrive कंट्रोलर और नेविगेशन के साथ टच फंक्शनेलिटी भी दी है। कंपनी ने इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले भी दिया है। इसके साथ ही इसमें पार्क डिस्टेंस कंट्रोल और रियर-व्यू कैमरा भी दिया है जिसके चलते आसानी से गाड़ी पार्क की जा सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.