2019 Discovery Sport Landmark Edition दमदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत
Jaguar Land Rover ने अपनी 2019 Land Rover Discovery Sport Landmark Edition को लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Jaguar Land Rover (JLR) ने भारत में अपनी 2019 Land Rover Discovery Sport Landmark Edition को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्पेशल एडिशन वाले इस SUV की एक्स शोरूम कीमत 53.77 लाख रुपये रखी है। बता दें कि यह SUV, SE वैरिएंट पर बेस्ड है, जिसकी कीमत SE से 1.30 लाख रुपए ज्यादा है। नई Discovery Sport Landmark Edition में 7 सीटर का ऑप्शन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
नई Discovery Sport Landmark Edition में पावर के लिए 2.0-लीटर Ingenium डीजल इंजन दिया गया है, जो 177 bhp की मैक्सिमम पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
कलर वैरिएंट
2019 Land Rover Discovery Sport Landmark Edition को तीन कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें यूलोंग व्हाइट, नारविक ब्लैक और कोरी ग्रे शामिल है।
डिजाइनिंग और स्टाइल
नई Landmark Edition Discovery Sport में नया डिजाइन थीम दिया गया है। कॉस्मैटिक बदलावों के साथ इसके कुछ फीचर्स को अपडेट किया गया है। इसमें नया ग्रे कंट्रास्ट रूफ, नए डिजाइन का डायनैमिक और स्पोर्टी फ्रंट बंपर के साछ 18-इंच के ग्रे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, इसके कैबिन में नई लेदर सीट्स दी गई हैं। नई SUV के सेंटर कंसोल पर डार्क ग्रे ऐल्युमिनियम फिनिशिंग के साथ ब्लैक हेडलाइनर दिया गया है।
इनसे होगा मुकाबला
2019 Discovery Sport Landmark Edition का भारतीय बाजार में BMW X3, Audi Q5, Volvo XC60 और Mercedes-Benz GLC जैसी लग्जरी SUVs से मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल