1 लाख रुपये से सस्ती Yamaha FZS-FI इन 5 वजहों से आएगी आपको पसंद, जानें खासियतें
Yamaha motor ने अपनी पावरफुल और स्टाइलिश बाइक Yamaha FZS-FI को BS-6 कम्प्लाइंट के साथ लॉन्च कर दिया है
By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 05:02 PM (IST)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Yamaha motor ने अपनी पावरफुल और स्टाइलिश बाइक Yamaha FZS-FI को BS-6 कम्प्लाइंट के साथ लॉन्च कर दिया है। Yamaha FZS-FI BS-VI वेरिएंट अब दो नए कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें Darknight और Metallic Red शामिल है। Yamaha FZS-FI के Dark Matt Blue, Matt Black, Gray & Cyan Blue कलर वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 1,01,200 रुपये है। वहीं, इसके नए Metallic Red वेरिएंट की कीमत 1,01,200 रुपये है। जबकि, इसके नए Darknight वेरिएंट की कीमत 1,02,700 रुपये है। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद के हिसाब से खुद तय कर सकें कि यह बाइक आपके बजट में कितनी फिट है। डालते हैं एक नजर,
- परफॉर्मेंस- Yamaha FZS-FI में पावर के लिए 149 सीसी का 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7250 आरपीएम पर 12.4 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 13.6 NM का पीक टॉर्क पैदा करता है।
- ब्रेकिंग फीचर्स- Yamaha FZS-FI के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है।
- सस्पेंशन- Yamaha FZS-FI के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है।
- डायमेंशन- Yamaha FZS-FI की लंबाई 1990 मिलीमीटर, चौड़ाई 780 मिलीमीटर और लंबाई 1080 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1330 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
- फ्यूल क्षमता- Yamaha FZS-FI में आपको 13 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें