Move to Jagran APP

World EV Day 2021: भारत में बेहद पॉपुलर हैं ये हाई रेंज इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में देती हैं जबरदस्त है रेंज

दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से लॉन्च किया जा रहा है। ये वाहन न सिर्फ प्रदूषण कम करने में मददगार हैं बल्कि इन्हें चलाना आम पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में कम खर्चीला है। भारत में भी अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरत को समझ रहे हैं।

By Vineet SinghEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 02:15 PM (IST)
World EV Day 2021: भारत में बेहद पॉपुलर हैं ये हाई रेंज इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में देती हैं जबरदस्त है रेंज
World EV Day 2021 पर जानें भारत की दमदार EVs के बारे में

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज दुनियाभर में World EV Day 2021 मनाया जा रहा है। आज से कुछ साल पहले तक दुनिया के लिए इलेक्ट्रिक वाहन हैरानी का विषय थे लेकिन समय बीतने के साथ ही ये ऑटोमोबाइल सेक्टर का एक अहम हिस्सा बन गये हैं। भारत समेत दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से लॉन्च किया जा रहा है। ये वाहन न सिर्फ प्रदूषण कम करने में मददगार हैं बल्कि इन्हें चलाना आम पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में कम खर्चीला है। भारत में भी अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की जरूरत को समझ रहे हैं जिसके चलते इनकी डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में विश्व ईवी दिवस के मौके पर आज हम आपको भारत में उपलब्ध हाई रेन्ज इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने ज आ रहे हैं जो किफायती हैं साथ ही जबरदस्त रेंज भी ऑफर करती हैं।

prime article banner

MG ZS EV

MG ZS EV पीरे 419 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक कार में 44.5 kWh HT (हाई-टेक) के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। यह नया बैटरी पैक 8.5 सेकंड में कार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देने में सक्षम है, यह बैटरी 350 एनएम टार्क और 143 पीएस की पॉवर जेनरेट करती है। MG EV का नया बैटरी पैक आठ साल की वारंटी के साथ आता है, वहीं कंपनी इस पर पांच साल की असीमित किलोमीटर वारंटी या 1.50 लाख किलोमीटर, पांच साल की लेबर फ्री सर्विस, रोड साइड असिस्टेंस, 5-वे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी प्रदान करती है।

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV 312km की प्रमाणित रेंज पेश करने का दावा करती है। बैटरी पैक को डीसी फास्ट चार्जर से 80% चार्ज होने में 1 घंटे और स्टैंडर्ड एसी चार्जर से फुल चार्ज होने में 8-9 घंटे लगते हैं। इसमें 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी और परमानेंट मैग्नेट तुल्यकालिक चुंबक प्रेरण मोटर से लैस है जो 125bhp की पावर और 245Nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है।

Tata Tigor Electric

2021 Tata Tigor Electric 306 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज करती है। यह 55kW इलेक्ट्रिक मोटर और 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित है। यह पावरट्रेन 74bhp (55kW) की पावर और 170Nm का पीक टार्क पैदा करने में सक्षम है। यह केवल 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देने का दावा करती है। यह Xpres-T पावरट्रेन द्वारा पेश किए गए मॉडल काफी अधिक है, जो 41hp और 105Nm का टार्क प्रदान करती है। टाटा टिगोर ईवी IP67 रेटेड बैटरी पैक के साथ आती है। कंपनी 8 साल और 160000km बैटरी और मोटर वारंटी भी देती है। इसमें इम्पैक्ट रेसिस्टेंट बैटरी पैक केसिंग मिलता है। Tigor इलेक्ट्रिक बैटरी को फ़ास्ट चार्जिंग का उपयोग करके लगभग 1 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Hyundai Kona Electric

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक की खासियतों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 39.2 kWh की बैटरी दी जाती है, जो कि 100-kW मोटर के साथ आती है और यह सिंगल चार्ज पर 452 किलोमीटर तक की लंबी रेंज देती है। नई MG ZS EV के पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 141 bhp की पावर और 352 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह इंजन 0 से 100 kmph तक की रफ्तार पकड़ने में 8.5 सेकंड का वक्त लेती है। Kona इलेक्ट्रिक दूसरी ओर 131 bhp की पावर और 395 Nm का टॉर्क जनरेट करती है और यह 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 9.7 सेकंड का वक्त लेती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.