Volkswagen Polo Plus शंघाई मोटर शो में हुई पेश, स्टाइल और परफॉर्मेंस में इसलिए है खास
Volkswagen Polo Plus को Shanghai Auto Show 2019 में पेश कर दिया गया है। इसके एक्सटीरियर को रेगुलर मॉडल का ही डिजाइन थीम दिया गया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Volkswagen Polo Plus को Shanghai Auto Show 2019 में पेश कर दिया गया है। Polo Plus में LED हेडलैंप्स जैसे प्रीमियम फीचर नहीं दिए गए हैं। ऐसे में यह एक तरह से लोवर वेरिएंट है। इसके एक्सटीरियर को रेगुलर मॉडल का ही डिजाइन थीम दिया गया है। इसके फ्रट में Volkswagen logo के साथ क्रोम फिनिश्ड ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। शो में पेश की गई Polo Plus में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर दिया गया है। पीले (येलो) रंग की कार को काले (ब्लैक) रूफ कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है। कार में मिरर को ब्लैक फिनिश दिया गया है। इसके अलॉय व्हील्स को स्पोर्टी डिजाइन थीम दिया गया है। वहीं, रियर में LED टेल लैंप्स के साथ नया बंपर दिया गया है।
परफॉर्मेंस
Volkswagen Polo Plus में पावर के लिए 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 112 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 185 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
सेफ्टी फीचर्स
Polo की इस कार में रिवर्स कैमरा, सनरूफ, फ्रंट असिस्ट, ESP, एयरबैग्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंटीरियर
Polo Plus के इंटीरियर में सिंपल थीम दिया गया है। इसके डैशबोर्ड. डोर पैड्स और सेंटर कंसोल को कार के एक्सटीरियर जैसा ही थीम दिया गया है। इसका इंस्ट्रूमेंट कलस्टर एनालॉग रिडिंग देता है। वहीं, इसके टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया है।
क्या है अंतर
कार के सिस्टम में Apple Music सर्विस नहीं दिया गया है। हालांकि, इस हैचबैक में Apple CarPlay(एप्पल कारप्ले), Android Auto (एंड्रॉइड ऑटो) और Mirror Link जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर Polo Plus में क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम को मैनुअल के साथ ही दिया गया है।
डायमेंशन
Volkswagen Polo Plus की लंबाई 4053 मिलीमीटर, चौड़ाई 1740 मिलीमीटर और ऊंचाई 1449 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2564 मिलीमीटर है।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
Photo Source: chejiahao