125cc में TVS NTorq 125 बना दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर
TVS NTorq 125 को भारत में फरवरी 2018 में लॉन्च किया गया था और इसकी अब तक करीब 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक्री हो चुकी है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS NTorq 125 को भारत में फरवरी 2018 में लॉन्च किया गया था और इसकी अब तक करीब 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक्री हो चुकी है। NTorq 125 ने मजबूत उपभोक्ता हित को आकर्षित किया है, जो लगातार बड़ी संख्या में बिक्री कर रहा है, इसके लॉन्च के बाद केवल सात महीनों में कंपनी ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री कर दी थी। सितंबर 2019 तक NTorq 125 की 3.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हो चुकी थी और अब कंपनी ने इसकी 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।
अगस्त से नवंबर तक NTorq की मासिक औसतन बिक्री 20,000 यूनिट्स की रही है। सितंबर 2019 में TVS ने NTorq 125 kr 27,814 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2019 में यह आंकड़ा 25,578 यूनिट्स का रहा था। अक्टूबर 2019 में NTorq ने 23,842 यूनिट्स की बिक्री की है और यह 125 cc में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। TVS ने NTorq का रेस एडिशन भी लॉन्च किया है जो कि LED हेडलाइट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एक LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और एक बेहतर कलर स्कीम दी गई है। रेड, ब्लैक और सिल्वर बॉडीवर्क कलर विकल्प के साथ NTorq रेस एडिशन में एक रेस स्टाइल डेक्ल्स भी दिए हैं जो कि इसके फ्रंट एप्रॉन और बॉडी पेनल्स पर मिलते हैं।
TVS NTorq 125 रेस एडिशन स्टैंडर्ड के मुकाबले करीब 3,000 रुपये महंगा है। NTorq 125 में 124.8 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 9.4 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। NTorq पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें कंपनी ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया है। इसके अलावा अब कंपनी जल्द अपने इस स्कूटर को BS6 इंजन और लेटेस्ट डिजाइन के साथ अपडेट कर सकती है और इसी के चलते इसकी कीमतों में भी 5 से 6 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखी जाएगी।