TVS Motor की बिक्री में 3 फीसद की बढ़त, जानें फरवरी में कितने बिके वाहन
TVS मोटर के कुल टू-व्हीलर्स की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 2 फीसद की बढ़त के साथ फरवरी 2019 में 285611 यूनिट्स की बिक्री की है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। TVS Motor Company ने फरवरी 2019 में 3 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 299,353 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2018 में कंपनी ने 290,673 यूनिट्स की बिक्री की थी।
टू-व्हीलर
TVS मोटर के कुल टू-व्हीलर्स की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 2 फीसद की बढ़त के साथ फरवरी 2019 में 285,611 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 280,942 यूनिट्स का था। घरेलू टू-व्हीलर की बिक्री फरवरी 2019 में 231,582 यूनिट्स की रही है, जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 230,353 यूनिट्स का था।
मोटरसाइकिल की बिक्री 8 फीसद की बढ़त के साथ फरवरी 2019 में 122,551 यूनिट्स की रही है, जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 113,296 यूनिट्स का था। स्कूटर की बिक्री में कंपनी ने फरवरी 2019 में 86,935 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 93,573 यूनिट्स का था।
निर्यात
कंपनी का कुल निर्यात 14 फीसद की बढ़त के साथ फरवरी 2019 में 66,570 यूनिट्स का रहा है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 58,564 यूनिट्स का था। टू-व्हीलर के निर्यात की बात करें तो 7 फीसद की बढ़त के साथ 54,029 यूनिट्स का रहा है, जबकि फरवरी 2018 में 50,589 यूनिट्स का निर्यात हुआ था।
थ्री-व्हीलर
TVS के थ्री-व्हीलर की बात करें तो कंपनी ने 41 फीसद की बढ़त के साथ फरवरी 2019 में 13,742 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 9,731 यूनिट्स का रहा था।
यह भी पढ़ें:
KTM Duke 250 इस फीचर के साथ हुई लॉन्च, 13400 रुपये बढ़ी कीमत
CFMoto 650 MT टेस्टिंग के दौरान भारत में आई नजर, जानें क्या होगी कीमत