TVS Apache RTR 200 4V और Hero Xtreme 200R में कौन है आपके बजट में सबसे ताकतवर बाइक?
TVS Apache RTR 200 4V हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है जिसका कड़ा मुकाबला Hero XTREME 200R से है
By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 07:00 AM (IST)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS Apache RTR 200 4V हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसका सबसे खास फीचर Crash Alert System है, जो सड़क हादसे के करीब 120 सेकेंड्स के अंदर सिस्टम में सेव इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को आपकी आखिरी लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी। भारतीय बाजार में इसका कड़ा मुकाबला Hero Xtreme 200R से है। Xtreme 200R की सबसे बड़ी खासियत इसका 1 लाख रुपये से भी कम बजट में आना है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। डालते हैं एक नजर,
परफॉर्मेंस
- TVS Apache RTR 200 4V में 198cc, सिंगल-सिलिंडर, SI, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Hero XTREME 200R में पावर के लिए 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
कीमत
- TVS Apache RTR 200 4V की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 111,845 रुपये है जो 114,345 रुपये तक जाती है।
- Hero XTREME 200R की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 91,900 रुपए है।
ब्रेकिंग फीचर्स
- TVS Apache RTR 200 4V के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
- Hero XTREME 200R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है।
सस्पेंशन
- TVS Apache RTR 200 4V के सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक के साथ हाईड्रॉलिक डैम्पर्स दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक यूनिट दिया गया है।
- Hero XTREME 200R के फ्रंट में एंटीफ्रिक्शन बुश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।
डायमेंशन
- TVS Apache RTR 200 4V की लंबाई 2018 मिलीमीटर, चौड़ाई 790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1105 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1353 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिलीमीटर है।
- Hero XTREME 200R की लंबाई 2061 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1338 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें