Move to Jagran APP

TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम

TVS Apache RTR 160 2V और TVS Apache RTR 180 की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 02:26 PM (IST)
TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम
TVS Apache RTR 160 2V और Apache RTR 180 की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ गए दाम

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS Apache RTR 160 2V और TVS Apache RTR 180 की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। ये दोनों मोटरसाइकिल्स एक अच्छा मूल्य का प्रस्ताव माना जाता है, लेकिन बढ़ती लागत और सख्य उत्सर्जन के कारण वे अपनी वैल्यू खो चुके हैं। TVS Apache RTR 160 2V विशेष रूप से 1 लाख रुपये के प्वाइंट को छू गया है। अंतर के साथ नई कीमतों में बढ़ोतरी 2,000 से 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

loksabha election banner

TVS Apache RTR 160 2V के रियर ड्रम वेरिएंट की कीमत अब 97,000 रुपये रखी गई है, जबकि पहले 95,000 रुपये थी। TVS Apache RTR 160 2V रियर डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,00,00 रुपये रखी गई है, जबकि पहले 98,000 रुपये रखी गई थी। TVS Apache RTR 180 की कीमत अब 1,03,950 रुपये हो गई है, जबकि पहले 1,01,450 रुपये रखी गई थी।

BS6 मानकों से लैस TVS Apache RTR 160 2V को सबसे पहले जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था और इसके रियर ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 93,500 रुपये रखी गई थी। वहीं, रियर डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 96,500 रुपये गई थी। दूसरी ओर TVS Apache RTR 180 BS6 को कंपनी ने मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और तब से पहली बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कंपनी ने इसमें मैकेनिकली और कॉस्मैटिक फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। TVS Apache RTR 160 2V का भारतीय बाजार में मुकाबला Bajaj Pulsar 150 और Honda Unicorn BS6 से है। TVS Apache RTR 180 का मुकाबला Bajaj Pulsar 180F Neon से है जिसकी कीमत 1,10,330 रुपये (एक्स शोरूम) है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.