Move to Jagran APP

Toyota की अगले साल से कारें हो जाएंगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम

टोयोटा जनवरी 2019 से अपने पूरे प्रोडक्ट रेंज की कीमतों में 4 फीसद तक की बढ़ोतरी करने जा रही है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 11:16 AM (IST)
Toyota की अगले साल से कारें हो जाएंगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम
Toyota की अगले साल से कारें हो जाएंगी महंगी, जानें कितने बढ़ जाएंगे दाम

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टोयोटा अगले साल यानी जनवरी 2019 से भारत में अपने पूरे प्रोडक्ट रेंज की कीमतों में 4 फीसद तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। जापानी कार निर्माता के मुकाबले कीमतों में बढ़ोतरी प्रोडक्शन कॉस्ट की बढ़ोतरी के चलते की गई है। टोयोटा ने यह भी कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि के प्रमुख कारणों में से एक रुपये का मूल्यह्रास है, जिसने मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में वृद्धि को लगातार दबाव का कारण बना दिया है। टोयोटा ने यह भी कहा कि उत्पादन की कीमत में वृद्धि एक 'सामान्य उद्योग घटना' है।

loksabha election banner

कीमतों में बढ़ोतरी इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, कोरोला अल्टिस, यारिस, इटियोस लीवा, कैमरी, लैंड क्रूजर, प्राडो और प्रियस को प्रभावित करेंगी। टोयोटा ही एकमात्र ऐसी कंपनी नहीं है, जिसने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे पहले BMW ने भी घोषणा की है कि वह अगले साल से अपने मॉडल्स की कीमतों में 4 फीसद तक बढ़ोतरी करेगी। आने वाले कुछ समय में दूसरी कार निर्माता कंपनियां भी घोषणा कर सकती हैं।

BMW ने भी बढ़ाए अपनी कारों के दाम

BMW इंडिया ने घोषणा की है कि वह अपने मॉडल रेंज की कीमतें जनवरी 2019 से 4 फीसद तक बढ़ा देगी। कीमतों में वृद्धि चक्रीय संशोंधन के चलते हो सकती है जो विभिन्न लागत-आर्थिक कारकों जैसे कि इनपुट लागत में वृद्धि, या ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण माल ढुलाई में वृद्धि होती है। हालांकि, BMW इंडिया ने इस तरह के किसी भी कारण का हवाला नहीं दिया है।

जानकारी के अनुसार, कीमतों में वृद्धि केवल BMW और मिनी कारों तक ही सीमित है जो पूरे भारत में BMW के 44 डीलरशिप्स के माध्यम से बेची जाती हैं। हालांकि, इस सूचना में BMW मोटोर्राड के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.