Move to Jagran APP

Toyota की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV bZ4X में आई ये खराबी, 2700 यूनिट्स को बुलाया वापस

Toyota ने अपनी bZ4X इलेक्ट्रिक एसयूवी की 2700 यूनिट्स को वापस बुला लिया है। कंपनी ने यह रिकॉल कार में आई कुछ खराबी के बाद किया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या वजह है जिसके कारण कंपनी को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।

By Sarveshwar PathakEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:11 AM (IST)
Toyota की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV bZ4X में आई ये खराबी, 2700 यूनिट्स को बुलाया वापस
Toyota ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक SUV की 2700 यूनिट्स को किया रिकॉल

नई दिल्ली, रायटर / ऑटो डेस्क। Toyota bZ4X ने लॅान्च होने के तकरीबन दो महीने के अंदर ही अपनी bZ4X इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिकॉल किया है। कंपनी ने 2,700 यूनिट्स को वापस बुलाया है। कंपनी ने Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक SUV को वापस बुलाने के पीछे की वजह क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी के पहियों में आई खराबी को बताया है। कंपनी के मुताबिक तेज स्पीड में चलते वक्त कार के व्हील्स अलग हो सकते थे, जिस समस्या को ठीक करने के लिए यह रिकॉल किया गया है।

loksabha election banner

Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक SUV के व्हील्स में आई खराबी

टोयोटा bZ4X एसयूवी की लगभग 2,700 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है, जिनमें से 2,000 यूनिट्स यूरोपीय बाजार से हैं। वहीं, 260 यूनिट यूएस से हैं और 110 जापान से हैं। वहीं, 20 यूनिट्स को कनाडा से रिकॉल किया गया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर गाड़ी के मालिकों को सूचित किया है। कंपनी ने कार मालिकों को चेतावनी दी है कि कंपनी को जब तक इसका कोई उपाय नहीं मिल जाता है, तब तक वाहन मालिक गाड़ी ड्राइव करने से बचें।

कंपनी ने बताया कि ज्यादा तेज चलाने से कार के व्हील्स के सभी बोल्ट ढीले हो सकते हैं और खतरा हो सकता है। व्हील्स ईवी से पूरी तरह से अलग हो सकता है। सवारी के लिए ये काफी खतरनाक हो सकता है। इस कारण कई तरह की मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है। कंंपनी ने कहा कि ये ईवी अभी जांच के दायरे में ही है।

दो महीने पहले हुई थी लॉन्चिंग

आपको बता दें कि कंपनी ने अभी दो महीने पहले ही इसको लॅान्च किया था। यह एसयूवी एक बार चार्ज होने पर 317 मील (500 किमी से अधिक) की रेंज देती है। इसकी बैटरी 71.4kWh की है। इस बाइक के व्हील्स 18 इंच के हैं। कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। EV में 9 JBL स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और यह पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.