COVID-19: स्वास्थ्य कर्मचारियों की ऐसे मदद कर रहा Toyota Kirloskar Motor
COVID-19 से लड़ाई में शामिल हेल्थ कर्मचारियों की मदद के लिए Toyota Kirloskar Motor ने फिर से हाथ आगे बढ़ाया है। (फोटो साभार Toyota Kirloskar)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कोरोनावायरस से लड़ाई में मुकाबला करने के लिए देश की अधिकतर ऑटोमोबाइल कंपनियां आगे आई हैं। इसी बीच Toyota Kirloskar Motor वर्तमान में स्थिति को देखते हुए Coronavirus से लड़ाई में आधिकारियों की मदद के लिए कई कदम उठा रही है।
कंपनी पहले से ही Hazmat Suits और बसों को कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए दे चुका है और कर्नाटक सीएम रिलीफ फंड में करीब 2 करोड़ रुपये का दान भी दे चुका है। वहीं अब Toyota Kirloskar Motor हेल्थ वर्कर और अन्य देखभाल में जुड़े लोगों के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विमेंट (PPE) और अन्य मशीनरी उपलब्ध करवाएगी, जिससे उन्हें COVID -19 से मुकाबले करने में मदद मिल पाए। इसी के साथ कंपनी 45 थर्मल स्कैनर ऑथोरिटीज को सौंपेगी। 20 को थर्मल स्कैनर बेंगलुरु पुलिस को दिए जाएंगे और 25 को क्वारंटाइन हॉस्पिटल को दिए जाएंगे। TKM ने इसके अलावा 100 रोगियों तक के लिए 45 हजार सेनिटाइजर की बोतलें, 100 बिस्तर और जरूरी वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई हैं।
Toyota Kirloskar Motor के कंट्री हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एक्सटर्नल अफेयर्स, पब्लिक रिलेशंस, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड कॉर्पोरेट गवर्नेंस विक्रम गुलाटी ने इन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मुश्किल की इस घड़ी में जब पूरा देश COVID से मुकाबला कर रहा है। ऐसे में टोयोटा अपनी सेफ्टी और सिक्योरिटी फिलोस्पी के साथ सरकार और लोगों की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। ऐसे में हम उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं जहां दिक्कत ज्यादा है। ऐसे में हम उन व्यक्तियों को मदद कर रहे हैं जो हमारी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सदैव हमारा प्रयास मुश्किल के समय में लोगों के साथ रहने और जरूरत पड़ने पर मदद प्रदान करने का रहा है।'' कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए और नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए Toyota हॉस्पिटल और कर्नाटक में रामनगर जिला शहर नगर निगम, बिदादी को Fumigation Equipment प्रदान करेगी।