Move to Jagran APP

मार्च महीने में इन 5 SUV को खरीदा गया सबसे ज्यादा, Fortuner बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Toyota Fortuner मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज प्रीमियम SUV बन गई है। वहीं इस महीने Ford की Endeavour को भी ग्राहकों का साथ मिला।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 09:03 AM (IST)
मार्च महीने में इन 5 SUV को खरीदा गया सबसे ज्यादा, Fortuner बनी ग्राहकों की पहली पसंद
मार्च महीने में इन 5 SUV को खरीदा गया सबसे ज्यादा, Fortuner बनी ग्राहकों की पहली पसंद

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मार्च 2019 में Toyota Fortuner सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज प्रीमियम SUV रही। वहीं, इस महीने Ford की Endeavour को भी ग्राहकों का साथ मिला। अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मार्च महीने में किस SUV को ग्राहकों का सबसे ज्यादा साथ मिला। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि कौन सी SUV के कितने यूनिट्स मार्च 2019 में बिके। तो, जानते हैं कि प्रीमियम SUV सेगमेंट में कौन बनी ग्राहकों की सबसे पसंदीदा कार। डालते हैं एक नजर

loksabha election banner

Toyota Fortuner

Toyota की Fortuner मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। Toyota Fortuner की मार्च 2019 में 1,976 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Ford Endeavour

Toyota Fortuner के बाद मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Ford Endeavour रही। Ford Endeavour के मार्च 2019 में 572 यूनिट्स बिके।

 

Mahindra Alturas G4

Fortuner और Endeavour के बाद Mahindra Alturas G4 ग्राहकों की पसंद बनी। मार्च 2019 में Alturas G4 तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। Alturas G4 के मार्च 2019 में 321 यूनिट्स बिके।

Skoda Kodiaq

Skoda की Kodiaq मार्च 2019 में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। मार्च 2019 में Skoda Kodiaq के 252 यूनिट्स बिके।

Honda CR-V

मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में Honda CR-V पांचवे स्थान पर रही। मार्च 2019 में Honda CR-V के 104 यूनिट्स बिके।

 

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.