Move to Jagran APP

नई जनरेशन BMW X3 आज होगी लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें

BMW X3 जर्मनी की राजधानी बावेरिया में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 18 Apr 2018 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2018 08:30 AM (IST)
नई जनरेशन BMW X3 आज होगी लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें
नई जनरेशन BMW X3 आज होगी लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW अपनी नई जनरेशन X3 को आज भारत में लॉन्च करने जा रही है। बता दें जर्मनी की राजधानी बावेरिया में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। कंपनी ने इसे वर्ष 2003 में लॉन्च किया था और पिछले 14 वर्षों में दो जनरेशन के हिसाब से यह 15 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक चुकी है।

loksabha election banner

BMW ग्रुप चैन्नई के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉकेह स्टॉकैम्प ने कहा, "ऑल-न्यू BMW X3 में एडवांस डिजाइन लैग्वेज, नई टेक्नोलॉजी और टॉप-ऑफ-द-लाइन उपकरण दिए जाएंगे। इसका निर्माण स्थानीय तौर पर चैन्नई प्लांट में ही किया जाएगा।"

1. एक्सटीरियर

इसे पहले से ज्यादा आक्रामक लुक दिया है। कार का हैडलैंप और ग्रिल एक दूसरे से अलग हैं और इसमें X5 और नई 5 सीरीज जैसा डिजाइन दिया है। पुराने जनरेशन के मुकाबले कार का ग्रिल पहले से बड़ा दिया है। इसके अलावा कार में नए बंपर के साथ ज्यादा एयर इनटेक्स और LED हेक्सागोनल फॉग लैंप्स दिया गए हैं। नई X3 में फुल LED हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स के साथ फुल LED 3D लैंप्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 18 इंच का व्हील साइज और टॉप मॉडल में 21 इंच का व्हील साइज दिया जाएगा।

2. इंटीरियर

इंटीरियर में नए केबिन के साथ नया डिजाइन भी दिया जाएगा। नई X3 के डेशबोर्ड में इनबिल्ट स्क्रीन दी जाएगी और इसमें गेस्चर कंट्रोल भी शामिल किया जाएगा। इंफोटेनमेंट में फीचर्स के तौर पर एप्पल कारप्ले और एंडायड ऑटो को स्टैंडर्ड रखा जाएगा। हालांकि, नई X3 में इंफोटेनमेंट के गेस्टर कंट्रोल को ऑप्शनल रखा जाएगा। नई X3 में फ्रंट और रियर पैसेंजर के बैठने के लिए ज्यादा स्पेस दिया जाएगा और इसके बूट स्पेस को भी बढ़ाया जाएगा।

3. इंजन और परफॉर्मेंस

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई X3 में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जाएगा। दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे।

4. मुकाबला

नई BMW X3 का मुकाबला ऑडी Q5 से होगा। लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी नई Q5 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 53.25 लाख रुपये रखी है। नई Q5 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 190PS की पावर और 400NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स के साथ है। Q5 की टॉप स्पीड 218kmph है और 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 7.1 सेकेंड का समय लगता है। बात माइलेज की करें तो नई Q5 एक लीटर में 17.01 km की माइलेज देती है।

5. कीमत

BMW के मौजूद X3 मॉडल की कीमत 54 लाख रुपये है। हालांकि, कंपनी द्वारा इसके स्थानीय निर्माण की घोषणा के मुताबिक इसकी कीमत थोड़ी कम हो सकती है। कंपनी इसकी चैन्नई प्लांट में ही मैन्युफैक्चरिंग करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.