ये हैं 200cc इंजन वाली बाइक्स खरीदने के 5 बड़े कारण
200cc बाइक का मार्किट यूथ को ही टारगेट करने के लिए बनाया है।जो लोग रफ्तार और स्टाइल के दीवाने हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में अब 200cc बाइक्स का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। कई अच्छे मॉडल यहां देखने को मिल रहे हैं। 200cc बाइक का मार्केट यूथ को ही टार्गेट करने के लिए बनाया है। जो लोग रफ्तार और स्टाइल के दीवाने हैं उन्हें यह सेगमेंट खूब भाता है। तो आइए, आपको बताते हैं 200cc बाइक्स खरीदने के 5 बड़े कारण।
स्टाइल
200cc की बाइक्स ज्यादा स्टाइलिश होती हैं। यह सेगमेंट ऐसे लोगों को ज्यादा भाता है जिनको पावरफुल बाइक चलाना पसंद है। यह सेगमेंट यूथ को ज्यादा भाता है और खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स इस सेगमेंट की बाइक्स ज्यादा पसंद करते हैं। इन बाइक्स में दिया गया मस्कुलर डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।
परफॉरमेंस
200cc बाइक्स में एक तरफ जहां स्टाइल मिलता है वहीं दूसरी तरफ यह सेगमेंट परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। 23bhp तक की पावर आपको मिल जाती है और यह तब नजर आती है जब आप हाइवे पर इसे चलाते हैं।
लम्बे टूर के लिए बेहतर
अब चूकिं 200cc इंजन वाली बाइक्स दमदार होती हैं तो ऐसे में आपको इसमें ज्यादा पावर मिलती है। लम्बी दूरी के लिए ये सेगमेंट फिट रहता है। 100 किलोमीटर या इससे भी ज्यादा की दूरी आप आराम से तय कर सकते हैं, वो भी बिना किसी परेशानी के।
सेफ्टी
बाइक हैवी इंजन से लैस है तो जाहिर सी बात है उसमे सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। 200cc इंजन वाली बाइक्स में एक तरफ चौड़े टायर्स का इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा आपको मिलती है। अचानक ब्रेक लगने पर भी बाइक नियंत्रण में रहती है।
लॉन्ग लाइफ
हैवी इंजन होने की वजह से बाइक का इंजन लम्बे समय तक साथ देता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप बाइक की सर्विस सही समय पर कराते हैं या नहीं। यदि आप बाइक की मेंटेनेंस पर बराबर ध्यान देंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
ये हैं ऑप्शन
भारत में मौजूदा 200cc इंजन में कई बाइक्स मौजूद हैं। जिनमे हीरो एक्सट्रीम 200R, TVS अपाचे RTR200, बजाज प्लसर NS200, KTM duke 200 जैसी बाइक्स खास हैं।