इन 10 कारों की फरवरी महीने में हुई बंपर बिक्री, टॉप 10 में Alto रहीं नंबर 1
फरवरी में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki की 6 कारें शामिल रहीं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki के लिए फरवरी महीने बिक्री के मामले में काफी अच्छा रहा। फरवरी में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki की 6 कारें शामिल रहीं। वहीं, Hyundai की तीन कारों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। टॉप-10 पर Tata Tiago रही। जानतें हैं फरवरी में कौन रहीं 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें।
1. Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto बिक्री के मामले में पहले स्थान पर है। फरवरी 2019 में Maruti Suzuki Alto की 24,751 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
2. Maruti Suzuki Swift
Alto के बाद Swift दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। फरवरी 2019 में Maruti Suzuki Swift की 18,224 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
3. Maruti Suzuki Baleno
Maruti की प्रीमियम हैचबैक Baleno तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। फरवरी 2019 में Maruti Suzuki Baleno की 17,944 कारें बाजार में बिकी हैं।
4. Maruti Suzuki Dzire
मारुति की सबसे लोकप्रिय सिडान कार Dzire चोथे नंबर पर रही। पिछले महीने Maruti Suzuki Dzire की 15,915 कारें बिकी हैं।
5. Maruti Suzuki Wagon R
बजट सेग्मेंट में Wagon R एक लोकप्रिय कार है। फरवरी में यह बिक्री के मामले में पांचवे स्थान पर रही। फरवरी 2019 में Maruti Suzuki Wagon R की 15,661 कारें भारतीय बाजार में बिकीं।
6. Maruti Suzuki Vitara Brezza
Maruti Suzuki की Vitara Brezza की फरवरी 2019 में 11,613 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
7. Hyundai Elite i20
Maruti Suzuki के अलावा दक्षिण कोरिया की कार निर्माता Hyundai ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। Hyundai Elite i20 की फरवरी 2019 में 11,547 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
8. Hyundai Creta
Hyundai Creta की फरवरी 2019 में 10,206 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
9. Hyundai Grand i10
Hyundai Creta दक्षिण कोरियिन कंपनी की तीसरी कार है, जो टॉप-10 में शामिल है। Hyundai Creta की फरवरी 2019 में 9,065 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
10. Tata Tiago
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hyundai (ह्यूंदै) के अलावा भारत की दिग्गज कार निर्माता Tata भी टॉप-10 में शामिल है। Tata Tiago की फरवरी 2019 में 8,286 कारें भारतीय बाजार में बिकी हैं।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम