Move to Jagran APP

Hero Splendor बनी नंबर 1 Bike, जानें जून 2019 में कौन कौन है टॉप 10 में शामिल

जून 2019 में देश में Hero और Honda दोनों टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी अपने-अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सेलिंग वाली कंपनियां हैं। यहां जानें टॉप 10 टू-व्हीलर्स में कौन-कौन शामिल है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 08:29 AM (IST)
Hero Splendor बनी नंबर 1 Bike, जानें जून 2019 में कौन कौन है टॉप 10 में शामिल
Hero Splendor बनी नंबर 1 Bike, जानें जून 2019 में कौन कौन है टॉप 10 में शामिल

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस समय टू-व्हीलर वाहन इंडस्ट्री में पिछले साल के मुकाबले इस साल जून 2019 में टू-व्हीलर्स की बिक्री कम हुई है। देश में हीरो और होंडा दोनों टू-व्हीलर्स कंपनी अपने-अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सेलिंग वाली कंपनियां हैं। जून 2019 में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर्स में हीरो और होंडा दोनों की वाहन शामिल हैं।

loksabha election banner

इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर कुल 2,42,743 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर वन है। होंडा एक्टिवा पिछले साल के मुकाबले एक स्थान नीचे आकर जून 2019 2,36,739 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। हीरो एचएफ डीलक्स 1,93,194 यूनिट्स के साथ जून 2019 में भी तीसरे स्थान पर है, जिसकी बिक्री में जून 2018 के मुकाबले इजाफा हुआ है। होंडा सीबी शाइन 84,871 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जिसकी बिक्री में जून 2018 के मुकाबले गिरावट आई है। बजाज पल्सर 83,008 यूनिट्स के साथ पांचवे स्थान पर है, जिसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले इजाफा हुआ है।

हीरो ग्लैमर 69,878 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर है, जिसकी बिक्री में जून 2019 के मुकाबले इजाफा हुआ है। बजाज प्लेटिना 56,947 यूनिट्स के साथ 7वें स्थान पर है। टीवीएस जुपिटर 56,254 यूनिट्स के साथ 8वें स्थान पर है, जिसकी बिक्री में बीते वर्ष के मुकाबले गिरावट आई है। हीरो पैशन 56,143 यूनिट्स के साथ 9वें स्थान पर है, जिसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट आई है। टीवीएस एक्सएल सुपर 53,253 यूनिट्स के साथ 10वें स्थान पर है, जिसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है।

टॉप 10 टू-व्हीलर्स

मॉडल जून 2019                           मॉडल जून 2018

हीरो स्प्लेंडर 2,42,743                       होंडा एक्टिवा 2,92,294

होंडा एक्टिवा 2,36,739                      हीरो स्प्लेंडर 2,78,169

हीरो एचएफ डीलक्स 1,93,194            हीरो एचएफ डीलक्स 1,82,883

होंडा सीबी शाइन 84,871                     हीरो पैशन 97,715

बजाज पल्सर 83,008                         होंडा सीबी शाइन 96,505

हीरो ग्लैमर 69,878                            बजाज पल्सर 71,593

बजाज प्लेटिना 56,947                       टीवीएस एक्सएल सुपर 66,791

टीवीएस जुपिटर 56,254                      बजाज सीटी 100 66,314

हीरो पैशन 56,143                               हीरो ग्लैमर 63,417

टीवीएस एक्सएल सुपर 53,253             टीवीएस जुपिटर 59,729

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में कार के साथ हमेशा रखें ये 5 चीजें, नहीं आएगी कभी परेशानी

ये भी पढ़ें: CAR का माइलेज बढ़ाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.