Year Ender 2021: इस साल ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री में घटी 3 अजीबो-गरीब घटनाएं
Year Ender 2021 आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस साल घटी 3 खट्टी-मीट्टी खबरों के बारे में जिसे पढ़कर आपको हैरानी हो सकती है। जानिए इस साल ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री में घटी 3 अजीबो-गरीब घटनाओं के बारे में...
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2021 खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में यादों का सिलसिला जारी है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी खबरों के बारे में, जिसे पढ़कर आपको हैरानी हो सकती है। तो इस साल ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री में घटी 3 अजीबो-गरीब घटनाओं के बारे में...
यहां दुनिया भर में 2021 में घटने वाली 3 अजीबो-गरीब घटनाएं
अब कैदी बनाएंगे कारें:
सबसे पहले आपको एक रूसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने कर्मचारियों में कैदियों को शामिल करने पर विचार कर रही है। कज़ान कथित तौर पर कैदियों को लाकर लगभग 4,000 नियमित कर्मचारियों की कमी पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, ये पहली बार होगा जब कोई कैदी प्रोडक्शन प्लांट में काम करेगा।कैदियों को मुआवजा कैसे दिया जाएगा।
एक ही शोरुम में महंगी मिल रही थी सेकेंड हैंड कार
ब्रिटेन के एक ऑटो बाजार में एक अजीब घटना देखने को मिली, जहां एक ही शोरूम में नई गाड़ी से अधिक महंगी सेकेंड हैंड गाड़ी बिक रही थी। इसका कारण नए मॉडलों में भारी कमी और लोकप्रिय कारों की मांग में वृद्धि के रूप में उद्धृत किया गया था, जिसने खरीद की आवश्यकता को तत्काल बना दिया था। कुछ मामलों में, सेकेंड हैंड मॉडल की कीमत उसके बिल्कुल नए गाड़ियों की तुलना में 2,000 पाउंड तक अधिक होती है।
शख्स ने 75 लाख की टेस्ला कार को बम से उड़ायाएक अन्य घटना में, एक शख्स ने 30 किलोग्राम की डायनामाइट से अपनी 75 लाख की टेस्ला कार को उड़ा दिया। वजह की बात करें तो, शख्स की गाड़ी में खराबी आ गई थी, जिसके बाद उसने जब मैकेनिक को दिखाया तो पता चला कि इसमें बैटरी पैक लगना है। वहीं जब बैटरी पैक की कीमत के बारे में पता चला तो शख्स को गुस्सा आ गया। बता दें नए बैटरी पैक की कीमत लगभग 17 लाख बताई गई थी।