इलेक्ट्रिक वेरिएंट में जल्द लॉन्च होगी आपकी ये फेवरेट कारें
जानें उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट आप सड़कों पर दौड़ते देखते हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वर्ष 2030 तक भारत में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों को चलाया जाएगा। इतना ही नहीं सरकार की ओर से इसके लिए पॉलिसी भी बनाई जा रही है। भारतीय कार कंपनियों ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में पेश करेंगी। इन कंपनियों में महिंद्रा और टाटा का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा रेनो और मारुति ने भी कहा है कि वह इलेक्ट्रिक कारों को भी जल्द बाजार में उतारेगी। आज हम आपको अपनी इस खबर में उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट आप सड़कों पर दौड़ते देखते हैं।
टाटा टियागो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा मोटर्स अपनी टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन अगले दो महीनों में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं बाजार से यह संकेत भी मिल रहा है कि कंपनी ने कार में पावरट्रेन पहले ही लगा दी है और इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इस कार में लिक्विड कूल्ड 85kW इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार की टॉप स्पीड 135 kmph है। दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसमें भी सिंगल स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 11 सेकंड़ का वक्त लगता है।
महिंद्रा e-Kuv 100
महिंद्रा ने 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान अपनी माइक्रो केयूवी को पेश किया था। माना जा रहा है इस कार को कंपनी इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी। कंपनी की यह मौजूदा इलेक्ट्रिक कार ई-वेरिटो से ज्यादा पावरफुल होगी। कंपनी के मुताबिक 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में इसे 9 सेकंड का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 186 kmph है।