Move to Jagran APP

आज से महंगा हो जाएगा कार खरीदना, जानें कौनसी कंपनी बढ़ा रही कितने दाम

कार कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने और बाहरी आर्थिक वजहों से कार मॉडलों की कीमतें 1 अप्रैल 2019 से बढ़ाने पर मजबूर हैं

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 08:17 AM (IST)
आज से महंगा हो जाएगा कार खरीदना, जानें कौनसी कंपनी बढ़ा रही कितने दाम
आज से महंगा हो जाएगा कार खरीदना, जानें कौनसी कंपनी बढ़ा रही कितने दाम

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पहली अप्रैल 2019 से भारतीय बाजार में मौजूद कई कार कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट लाइन-अप की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनियों का कहना है कि लागत बढ़ने और बाहरी आर्थिक वजहों से कार मॉडलों की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हैं। तो आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितनी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।

loksabha election banner

Tata Motors

अगले महीने से महंगी हो जाएंगी Tata Motors की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Tata Motors की कारें अगले महीने से खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनी 1 अप्रैल 2019 से अपनी कारों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि वह लागत बढ़ने और बाहरी आर्थिक वजहों से कार मॉडलों के रैट बढ़ा रही है।

Toyota Kirloskar Motors

Image result for toyota car price hike jagran

Toyota Kirloskar Motors ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल 2019 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ा रही है। कंपनी के मुताबिक वह अब तक की अपनी उत्पादन प्रक्रिया में परिशोधन के माध्यम से अतिरिक्त लागतों को अवशोषित कर रही थी, लेकिन कच्चे माल की कीमत में वृद्धि और आसमान छूती इनपुट लागतों ने कंपनी के लिए अपने वाहनों की लागतों को शामिल करना मुश्किल बना दिया है। हालांकि, कंपनी ने अपनी कारों की लागत में बढ़ोतरी के संकेत नहीं दिए हैं और न ही उन मॉडलों पर संकेत दिया है जो इस मूल्य वृद्धि के तहत आते हैं।

JLR भी बढ़ाएगी 4% तक दाम

Image result for JLR car price hike jagran

Jaguar Land Rover भारतीय बाजार में अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में 1 अप्रैल 2019 से बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी इन मॉडल्स की कीमतों में 4 फीसद तक बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह कौनसे मॉडल्स हैं। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी के पास दो ब्रिटिश ब्रांड्स मौजूद हैं। इसमें जैगुआर सीरीज की XE, XF, XJ और F-PACE के अलावा F-TYPE स्पोर्ट्स कूपे और कन्वर्टेबल शामिल है। Land Rover के पोर्टफोलियो में Discovery Sport और Range Rover Evoque शामिल है जो स्थानीय निर्मित प्रोडक्ट्स हैं। इसके अलावा कंपनी के पास Range Rover Velar, Range Rover, Range Rover Sport और Discovery रेंज की SUVs मौजूद हैं।

Mahindra

Mahindra & Mahindra ने अपने सभी पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी 1 अप्रैल 2019 से 0.5 - 2.7 फीसद तक दाम बढ़ाने जा रही है, जो कि मॉडल के हिसाब से 5,000 और 73,000 रुपये के बीच हैं। कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कंपनी ने यह घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि जब उसने लागत कम करने के प्रयास किए तो मूल्य वृद्धि को रोकना संभव नहीं था।

Renault India

Renault की Kwid अगले महीने से हो जाएंगी महंगी, जानें कंपनी ने कितने बढ़ाए दाम

Renault India ने घोषणा की है कि वह अपनी Kwid रेंज की कीमतों में 3 फीसद तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी बढ़ती इनपुट लागतों के चलते की है।

ISUZU की ये कारें 1 अप्रैल से होने जा रही हैं महंगी, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

ISUZU

Isuzu D-MAX रेगुलर कैब और D-MAX S-कैब भारत में अप्रैल 2019 से महंगी हो जाएंगी। Isuzu Motors India की तरफ से घोषणा की गई है कि इन कारों की कीमत में 2 फीसद तक का इजाफा होगा। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से लागू हो जाएंगी।

Nissan

2018 Datsun GO और GO+ भारत में अप्रैल 2019 से महंगी हो जाएंगी। Nissan India (निसान इंडिया) की तरफ से घोषणा की गई है कि इन कारों की कीमत में 4 फीसद तक का इजाफा होगा। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से लागू हो जाएंगी। Mahindra, Tata Motors और Renault की तर्ज पर अब Nissan अपनी इन कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। Nissan ने बढ़ी कीमतों के पीछे कार की लागत में होने वाली बढ़ोतरी को एक बड़ा कारण बताया है।

यह भी पढ़ें:

BMW 530i M Sport भारत में हुई लॉन्च, कीमत 59.20 लाख रुपये 

सड़क पर चलते ही चार्ज हो जाएगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां है यह टेक्नोलॉजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.