भारत की पहली सबसे सुरक्षित कार की रोलआउट हुई 2 लाख वीं यूनिट, शुरुआती कीमत 7.19 लाख रुपये
Tata Nexon ग्लोबल NCAP द्वारा आयोजित क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली भारत की पहली कारों में से एक है। Nexon को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। और वर्तमान में कंपनी Nexon SUV को 20 वेरिएंट में पेश करती है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Nexon Update: भारत में टाटा की प्रसिद्व एसयूवी Nexon को भारत में लांचिंग के बाद से खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। इस कार को सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लोग जमकर खरीदतें हैं। फिलहाल कंपनी ने नेक्सॉन की 2,00,000वीं यूनिट को पुणे में अपनी रंजनगांव सुविधा से रोलआउट कर दिया है। बता दें, कि वर्तमान में चल रहे कोविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए नेक्सॉन की 50,000 इकाइयों के निर्माण में टाटा मोटर्स को लगभग छह महीने का समय लगा। वरना इस मील के पत्थर को कंपनी पहले ही हासिल कर चुकी होती।
टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार: Tata Nexon ने पिछले साल नवंबर में 1,50,000 यूनिट्स का माइलस्टोन हासिल किया था। यह पिछले कुछ वर्षों में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक रही है। इतना ही नहीं नेक्सॉन पिछले महीने भारत में बिकन वाली टॉप 10 कारों में भी शामिल रही है। इससे पहले मार्च में नेक्सॉन की बिक्री ने एक महीने में 8,683 यूनिट का नया रिकॉर्ड बनाया था।
भारत की पहली सबसे सुरक्षित कार: Nexon की अन्य खास बातों के बारे में बताए तो नेक्सॉन ग्लोबल एनसीएपी द्वारा आयोजित क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली भारत की पहली कारों में से एक है। Nexon को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। और वर्तमान में कंपनी Nexon SUV को 20 वेरिएंट में पेश करती है। इस रेंज में पेट्रोल में 12 वेरिएंट और डीजल में 8 वेरिएंट ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ शामिल हैं।
कीमत: टाटा ने हाल ही में नेक्सॉन एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जहां पहले इसके बेस मॉडल की कीमत 7.09 लाख (एक्स-शोरूम) हुआ करती थी, वहीं अब इसकी कीमत 7.19 लाख (एक्स-शोरूम) है। दूसरी ओर इसके टॉप-स्पेक ट्रिम XZA+ (O) डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 12.95 लाख एक्स-शोरूम है, जो पहले 12.79 लाख एक्स-शोरूम थी।