Move to Jagran APP

Swift बनी Maruti Suzuki की नवंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, Alto में आई गिरावट

अक्टूबर महीने के मुकाबले Maruti Suzuki की नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट में Alto पहले स्थान से गिरकर चौथे स्थान पर जा पहुंची है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 08:38 AM (IST)
Swift बनी Maruti Suzuki की नवंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, Alto में आई गिरावट
Swift बनी Maruti Suzuki की नवंबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, Alto में आई गिरावट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki ने अपनी नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में Swift नवंबर महीने में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। वहीं, Alto पहले स्थान से गिरकर चौथे स्थान पर जा पहुंची है। जानते हैं कि नवंबर महीने में किस कार की कितनी बिक्री हुई।

loksabha election banner

Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift के नवंबर महीने में 22,191 यूनिट्स बिके हैं। इस कार के अक्टूबर 2018 में 17,215 यूनिट्स बिके थे, जहां यह अक्टूबर महीने में भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई थी। इस कार के अक्टूबर 2017 में 12,057 यूनिट्स बिके थे, जहां यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में सातवें स्थान पर थी।

Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire के नवंबर महीने में 21,037 यूनिट्स बिके हैं। इस कार के अक्टूबर 2018 में 17,404 यूनिट्स बिके थे, जहां यह अक्टूबर महीने में भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थी। इस कार के अक्टूबर 2017 में 20,610 यूनिट्स बिके थे, जहां यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले स्थान पर थी।

Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno के नवंबर महीने में 18649 यूनिट्स बिके हैं। इस कार के अक्टूबर 2018 में 18,657 यूनिट्स बिके थे, जहां यह अक्टूबर महीने में भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी। इस कार के अक्टूबर 2017 में 14,532 यूनिट्स बिके थे, जहां यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थी।

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto के नवंबर महीने में 18643 यूनिट्स बिके हैं। इस कार के अक्टूबर 2018 में 22,180 यूनिट्स बिके थे, जहां यह अक्टूबर महीने में भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की लिस्ट में पहले स्थान पर थी। इस कार के अक्टूबर 2017 में 19,447 यूनिट्स बिके थे, जहां यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थी।

Maruti Suzuki Vitara Brezza

Vitara Brezza नवंबर महीने में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। इस कार के नवंबर महीने में 14378 यूनिट्स बिके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.