इस महंगी कार से चलती हैं सनी लियोनी, दुनिया में बनी थी सिर्फ 450
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को नई-नई कारों का शौक है। उनके पास कार कलेक्शन में मासेराती की गिबली है जिसे उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें बर्थडे पर गिफ्ट किया था।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को नई-नई कारों का शौक है। उनके पास कार कलेक्शन में मासेराती की गिबली है जिसे उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें बर्थडे पर गिफ्ट किया था। बॉलीवुड में अर्जुन कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, अजय देवगन जैसे एक्टर के पास भी यह कार है।
बता दें कि पूरी दुनिया में इस कार के सिर्फ 450 मॉडल ही बनाए गए थे। मासेराती गिबली इटली का लग्जरी ब्रांड है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। इस कार में बेहद पावरफुल डीजल इंजन है जो 345 बीएचपी के पॉवर पर 404 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
इसका इंजन 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इस कार को सिर्फ 4.7 सेकंड का समय लगता है। अपने पावरफुल इंजन के बदौलत यह कार 283 किमी/घंटे की रफ्तार से भाग सकती है।
कार का लुक्स देखते ही बनता है, इसमें LED हेडलाइट्स, ट्विन एग्जॉस्ट टेलपाइप्स और नजरें रोक लेने वाले इसके स्टाइलस पहिये इसके प्रमुख फीचर्स हैं। डार्क मिरर, रिमोर्ट स्टार्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स आदि फीचर्स से भी यह कार लैस है। इस लग्जरी कार में कम्फर्ट का भी खासा ध्यान रखा गया है। इसके केबिन में स्पोर्टी और लग्जरी दोनों एक साथ मिलेंगे।