रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT650 में मिलेंगी नई एक्सेसरीज, जल्द होगी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन लॉन्च करने वाली है। इन बाइक्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन लॉन्च करने वाली है। इन बाइक्स का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में कॉन्टिनेंटल GT650 को देखा गया। इसमें कई ऐसी एक्सेसरीज दी गई हैं, जो रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पर पहले नहीं देखी गई है। इसमें राउंड हेडलैंप यूनिट के बिल्कु ऊपर छोटी विंडस्क्रीन लगी है। इसमें डुअल-टोन फिनिश बार एंड मिरर लगा है जिसने स्टॉक मिरर को रिप्लेस किया है। रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में आमतौर पर ऐसा लुक देखने को नहीं मिलता है। इनका लुक काफी प्रीमियम है। साथ ही इसमें नए क्रैश गार्ड लगा है जो गिरने की स्थिति में बाइक का बचाव करेगा।
इस बाइक में बड़ा बदलाव सीट के तौर पर देखने को मिलता है। इसमें पुरानी सिंगल सीट को रिप्लेस कर नई सीट दी गई है। यह सीट देखने में काफी कंफर्टेबल लग रही है। लंबे सफर के लिए यह सीट आरामदायक रहेगी। इसके साथ ब्लैक राउंड शेप्ड ग्रैब रेल दी गई है। साथ ही इसमें दोनों तरफ सैडलबैग स्टे लगे हैं। अगर आप लंबे सफर की तैयारी कर रहे हैं तो अपना सामान बांध सकते हैं।
इन एक्सेसरीज से ना सिर्फ बाइक को रेट्रो लुक मिलता है बल्कि यह लंबे सफर के लिए भी बिल्कुल फिट है। रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स में 648 cc पैरलल ट्विन सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा होगा। यह 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स आएगा। इसमें दोनों एंड पर डिस्क ब्रेक लगे हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए दोनों बाइक्स में बॉश डुअल चैनल एबीएस लगा होगा।
होंडा CBR650F से होगा मुकाबला
इंजन के मामले में कॉन्टिनेंटल 650 को होंडा CBR650F से चुनौती मिलेगी। CBR650F एक मिड साइज स्पोर्ट्स बाइक है और इसमें 649cc का इन लाइन 4 सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 85.42bhp की पावर और 60.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इस बाइक को BS-IV उत्सर्जन मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है।