Move to Jagran APP

पोप फ्रांसिस की कस्टम लैम्बोर्गिनी हुराकैन इतने रुपये में हुई नीलाम, जानिए

पोप फ्रांसिस की लैम्बोर्गिनी हुराकैन में बियांको मोनोसरस व्हाइट शेड के साथ Giallo Tiberino की स्ट्रिप्स और वेटिकन सिटी के झंटे के रंगो को श्रद्धांजलि वाली डिटेलिंग की गई है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 17 May 2018 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 07:24 PM (IST)
पोप फ्रांसिस की कस्टम लैम्बोर्गिनी हुराकैन इतने रुपये में हुई नीलाम, जानिए

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पोप फ्रांसिस के हस्ताक्षर वाली विशेष रूप से निर्मित लैम्बोर्गिनी हुराकैन RWD कूपे की USD 8,61,575 (करीब 5.83 करोड़ रुपये) में नीलामी के लिए बोली लगाई गई है। लैम्बोर्गिनी ने विशेष रूप से इस हुराकैन को पोप के लिए बनाया था और पिछले साल नवंबर में वैटिकन में अपनी पवित्रता को प्रस्तुत किया गया था, जहां पोप ने खुद इस कार पर हस्ताक्षर किए थे।

loksabha election banner

यह नीलामी 12 मई 2018 को मोंटे कार्लो के ग्रिमाल्डी फोरम में RM Sotheby's की नीलामी द्वारा आयोजित की गई। पोप फ्रांसिस की लैम्बोर्गिनी हुराकैन में बियांको मोनोसरस व्हाइट शेड के साथ Giallo Tiberino की स्ट्रिप्स और वेटिकन सिटी के झंटे के रंगो को श्रद्धांजलि वाली डिटेलिंग की गई है। इसके अलावा RWD कूपे में डायमंड-फिनिश्ड 20-इंच गियानो व्हील्स के साथ निरो कैपिलर्स दिए गए हैं। कार की सीटें बायांको लेडा स्पोर्टिवो लैदर के साथ कवर की गई हैं। लैम्बोर्गिनी हुराकैन RWD को लैम्बोर्गिनी के कस्टमाइज्ड डिपार्टमेंट "Ad Personam" ने कस्टमाइज की है और कार के हुड पर पोप ने हस्ताक्षर किए हैं।

लैम्बोर्गिनी हुराकैन RWD में किसी तरह का कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसमें 5.2 लीटर V10 इंजन लगाया है। यह इंजन 8000 rpm पर 576 bhp की पावर और 6500 rpm पर 540 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार का इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन से लैस है और यह रियर व्हील्स पर पावर सप्लाई करता है। इस कार को 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 3.4 सेकंड़ का वक्त लगता है। कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल के मुकाबले यह 33 किलोग्राम हल्की है। इस वक्त मौजूदा समय में लैम्बोर्गिनी हुराकैन LP 580-2 की भारत में कीमत 3.22 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.