Move to Jagran APP

भारतीय सेना के साथ डटकर दुश्मनों से सामना करते हैं ये वाहन, बुलेटप्रूफ होने के साथ साथ ब्लास्ट का भी नहीं होता असर

देश के भीतर शांति सुनिश्चित करने के लिए रक्षा बल के जवान कई वातावरण और परिस्थितियों का सामना करते हैं और ऐसी स्थितियों में उनकी मदद करने वाले कुछ सक्षम वाहन भी मौजूद हैं आइए नज़र डालते हैं भारत में रक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुछ गाड़ियों पर

By BhavanaEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 06:20 PM (IST)
भारतीय सेना के साथ डटकर दुश्मनों से सामना करते हैं ये वाहन,  बुलेटप्रूफ होने के साथ साथ ब्लास्ट का भी नहीं होता असर
Kalyani M4 इस साल की शुरुआत में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हो गई है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Indian Army Vehicles: भारत में आज जोर शोर से 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह वह दिन है, जब हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र देश बनाया। लेकिन इसके साथ ही हम उन लोगों को भी याद करते हैं जो हमारे देश को दुश्मनों से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। हमारे रक्षा बल हमारी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और नागरिकों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते हैं। देश के भीतर शांति सुनिश्चित करने के लिए रक्षा बल के जवान कई वातावरण और परिस्थितियों का सामना करते हैं, और ऐसी स्थितियों में उनकी मदद करने वाले कुछ बेहद सक्षम वाहन भी मौजूद हैं, आइए नज़र डालते हैं भारत में रक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुछ गाड़ियों पर।

prime article banner

1.Mahindra Armoured Light Specialist Vehicle

महिंद्रा आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ASLV) एक बख्तरबंद वाहन है जो B7, STANAG लेवल II तक बैलिस्टिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसकी खास बात है, कि यह वाहन स्टैडर्ड रूप में आगे, साइड, रियर और चार लोगों के लिए STANAG लेवल I बैलिस्टिक्स और ब्लास्ट सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन इसे STANAG लेवल II में अपग्रेड किया जा सकता है। चालक दल के केबिन के अंदर हथियार और गोला-बारूद ले जाने के अलावा, एएसएलवी में 400 किलोग्राम कार्गो भार वहन करने की क्षमता भी है। यह एक मॉड्यूलर वाहन है, हाई तीव्रता वाले क्षेत्रों में गश्त, खुले और रेगिस्तानी इलाकों में छापे, सीमा सुरक्षा और हथियार ले जाने के लिए उपयुक्त है। इस वाहन को महिंद्रा द्वारा तैयार किया जाता है, और इसी साल मार्च में रक्षा मंत्रालय से 1,300 लाइट स्पेशलिस्ट वाहनों की आपूर्ति का ऑर्डर भी कंपनी को दिया गया है। बता दें, Mahindra ASLV में 3.2-लीटर, इनलाइन-6, टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 212 बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को चार-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

2. Kalyani M4

चीन के साथ तनाव के दौरान लद्दाख में परीक्षण किए जाने के बाद कल्याणी एम4 इस साल की शुरुआत में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हो गई है। यह एक बहुउद्देश्यीय बख्तरबंद वाहन है, जिसका उपयोग कठोर जलवायु वाले क्षेत्रों में ऊंचाई पर सैनिकों के परिवहन के लिए किया जाएगा। कल्याणी M4 आठ लोगों को ले जाने में सक्षम है, और माना जाता है, कि इसकी पेलोड क्षमता 2.3 टन है। यह सीवीटी गियरबॉक्स के साथ एक टर्बो डीजल इंजन का उपयोग करता है, और लगभग 465 बीएचपी की पॅावर और 1,627 एनएम टॉर्क से लैस है।

3. Renault Sherpa 

रेनॉल्ट शेरपा लाइट की रेंज भारत में कई रक्षा बलों द्वारा उपयोग किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) शामिल हैं। इसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया 4x4 चेसिस है, और इस वाहन में हाई पेलोड क्षमता है। रेनॉल्ट शेरपा के भारी बख्तरबंद वर्जन का उपयोग सीआरपीएफ जैसे रक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए भी किया जा रहा है, क्योंकि य​ह वाहन विस्फोटों का सामना करने में सक्षम है।

4. Mahindra MarksMan 

महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने महिंद्रा मार्क्समैन समेत रक्षा बलों के लिए कई बख्तरबंद वाहन बनाए हैं। यह एक बख़्तरबंद कैप्सूल-बेस्ड हल्का बुलेटप्रूफ वाहन है, जिसमें कुल छह लोग बैठ सकते हैं। यह वाहन न केवल छोटे आक्रमण बल्कि ग्रेनेड हमलों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। Mahindra Marksman 'लेवल B6' तक बख़्तरबंद है, और इसमें '270-डिग्री ट्रैवर्स एंड प्रोटेक्शन' के साथ एक क्यूपोला मशीन गन माउंट दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.