Okinawa की पहली इलेक्ट्रिक बाइक स्थानीय रूप से 100 फीसद होगी निर्मित
Okinawa ने घोषणा की है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक बाइक- Oki100 पूरी तरह से स्थानीय रूप से बनी होगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ‘मेक इन इंडिया’ पर फोकस करने वाली इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी Okinawa ने घोषणा की है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक बाइक- Oki100 पूरी तरह से स्थानीय रूप से बनी होगी। यह ब्रांड भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन खंड में ‘मेक इन इंडिया‘ के पीएम मोदी के विजन को बढ़ावा दे रहा है। इसे ध्यान मे रखते हुए, Okinawa ने यह घोषणा की है कि बैटरी को छोड़कर Oki100 के सभी कलपुर्जों को भारत में निर्मित किया जाएगा।
बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक बाइक-Oki100 प्रति घंटे 100 किलोमीटर की स्पीड देगी और इसमे लीथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाइक का प्रोटोटाइप ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा चुका है और इसे तकनीकी दृश्टि से लोगो की शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस इलेक्ट्रिक बाइक को वित्त वर्श 2020-21 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना है।
Okinawa के MD जितेंदर शर्मा ने कहा, "हम 'वोकल फॉर लोकल' के पीएम मोदी के विजन का स्वागत करते है। इसे ध्यान में रखते हुए ओकिनावा ने 100 प्रतिशत 'मेक इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बाइक की घोषणा की है। मौजूदा समय में ओकिनावा इलेक्ट्रिक वाहनो के अधिकतम स्थानीयकरण पर जोर देती है, जो 88% है। अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक के साथ हम स्थानीयकरण स्तर को बढ़ा कर 100 प्रतिशत तक करने जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बाइक के सभी कलपुर्जें स्थनीय आपूर्तिकर्ताओं की मदद से तैयार किए जाएंगे। हमें उम्मीद है की इससे स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं की पहुच बढ़ेगी और सभी ईवी स्टार्टअप 'वोकल फॉर लोकल' की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।'
ब्रांड ने अपने ग्राहको को 100 प्रतिशत स्थानीय तौर पर तैयार इलेक्ट्रिक दोपहियों का व्यापक रेंज मुहैया कराने की योजना बनाई है। Oki100 इस दिशा में पहला वाहन होगा। इस प्रयास में भारत में स्थानीय आपूर्तिकर्ता आधार भी मजबूत बनाएगा। इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में फेम-2 मंजूरी हासिल करने वाली पहली कंपनी Okinawa ने अपने प्रयासों और नई टेक्नोलॉजी के जरिए भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में स्थानीयकरण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है।