नई रेंज रोवर स्पोर्ट प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ हुई पेश
जगुआर लैंड रोवर ने अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट को पल्ग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है
नई दिल्ली (जेएनएन)। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट को पल्ग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। कंपनी की यह पहली कार होगी जिसमें इलेक्ट्रिफिकेशन ऑप्शन दिया जाएगा। नई रेंज रोवर स्पोर्ट PHEV 295bhp की पावर के साथ इलेक्ट्रिक मोटर पर 85kW की पावर जनरेट करेगा। कंपनी इसकी डिलिवरी 2018 के शुरुआत से करना शुरू कर देगी।
नई रेंज रोवर स्पोर्ट की डिजाइन और इंजीनियरिंग यूके में JLR ने ही की है। कंपनी इसे सोलिहुल प्रोडक्शन फेसिलिटी में ही बना रही है। ब्रिटिशन डिजाइन, इंजीनियर और सोलिहुल बिल्ट रेंज रोवर स्पोर्ट की साल 2005 से करीब 7,32,000 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। नई रेंज रोवर स्पोर्ट में इंटेलिजेंट मैट्रिक्स पिक्सल LED हेडलाइट्स और फिर से रिडिजाइन की हुई ग्रिल दी गई है। इसमें काफी आक्रामक और नया बंपर दिया गया है। केबिन में नया टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसे ब्लैड नाम दिया गया है। इसमें सेंटरपीस में दो हाई-डेफिनेशन 10 इंच स्क्रीन दिया गया है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 13.1kWh हाई वोल्टेज लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही इसमें 2.0 लीटर इन्गेनियम पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 85kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह इंजन 398bhp की पावर जनरेट करता है।
0-100kmph की स्पीड पकड़ने में इसे 6.7 सेकंड़ का वक्त लगता है। इस कार की अधिक्तम स्पीड 220kmph है। फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ यह कार 640Nm का टॉर्क जनरेट करती है।