Move to Jagran APP

BMW की X7 SUV और 7 Series facelift में कौन आएगी आपको पसंद?

BMW ने हाल ही में अपनी BMW X7 SUV और 2019 BMW 7 Series facelift को भारत में लॉन्च किया है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 08:00 PM (IST)
BMW की X7 SUV और 7 Series facelift में कौन आएगी आपको पसंद?
BMW की X7 SUV और 7 Series facelift में कौन आएगी आपको पसंद?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ने हाल ही में अपनी BMW X7 SUV और 2019 BMW 7 Series facelift को भारत में लॉन्च किया है। X7 जहां कंपनी की एक प्रीमियम SUV है तो वहीं, 2019 BMW 7 Series कंपनी की प्रीमियम सिडान है। इन दोनों ही मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें कई कॉस्मैटिक बदलाव भी किए गए हैं। आज हम आपको इन दोनो ही प्रीमियम मॉडल के बारे में बताएंगे। इनमें परफॉर्मेंस से लेकर कीमत तक शामिल है। (Audi की ये नई इलेक्ट्रिक क्यों बटोर रही है सुर्खियां- नीचे वीडियो में देखें...)

loksabha election banner

New BMW X7 SUV

नई BMW X7 SUV की एक्स-शोरूम कीमत 98.9 लाख रुपये है। इसमें अब तक का सबसे बड़ा BMW किडनी ग्रिल दिया गया है। इसके अलावा इसमें बड़े एयर इंटेक, लेज़रलाइट LED हेडलैंप्स के साथ चौड़ी टेल लाइट्स दी गईं हैं। इस प्रीमियम SUV के अंदर आपको 3 Rows दिए गए हैं, जिसमें 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं। कार के इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो जेस्चर कंट्रोल और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

इसके इंजन ऑप्शन्स और परफॉर्मेंस की बात करें, तो नई BMW की नई X7 SUV दो अलग वेरिएंट्स में दो अलग इंजन के साथ आती है। इनमें पहला वेरिएंट BMW X7 xDrive40i है, जिसमें पावर के लिए 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 335 bhp की मैक्सिमम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, BMW X7 xDrive30d वेरिएंट में 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसिमशन के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

2019 BMW 7 Series facelift

BMW के साथ X7 जर्मन कंपनी ने अपनी 2019 BMW 7 Series को भी लॉन्च किया था। 2019 BMW 7 Series इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये है, जो 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है। 

कंपनी की इस नई प्रीमियम सिडान में नया बोनेट और फ्रंट बंपर के साथ री-डिजाइन LED हेडलाइट्स दिया गया है। इसमें भी BMW की बड़ी kidney grille दी गई है। इस प्रीमियन सिडान की ऊंचाई को 50 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। वहीं, रियर में ये 35 मिलीमीटर स्लिम हो गई है।

इसके इंजन ऑप्शन्स और परफॉर्मेंस की बात करें, तो BMW 7 Series facelift में मौजूदा वर्जन जैसा ही इंजन दिया गया है। यानी यह 3.0-लीटर, 6-सिलिंडर पेट्रोल के साथ 3.0-लीटर, 6-सिलिंडर डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी की यह फ्लैगशिप सिडान अब plug-in hybrid वेरिएंट में भी उपलब्ध हो गई है। इसमें आपको 380 bhp की पावर और 600 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 39.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.