पेरिस मोटर शो में पेश होगी BMW की नई कन्वर्टिबल, सामने आईं तस्वीरें
BMW पेरिस मोटर शो में नई कन्वर्टिबल कार पेश करेगी।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW पिछले कुछ समय से अपनी फ्लैगशिप 8-सीरीज के कन्वर्टिबल वेरिएंट पर काम कर रही है। अब तक इसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन इनमें कार को पूरी तरह कवर किया हुआ था। अब इसकी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इस लग्जरी कार को साफ तौर से देखा जा सकता है।
हाल ही में आई इसकी तस्वीरों पर सिर्फ बूटलिड को कवर किया गया है। कंपनी ने इसकी इंटरनल चेसिस कंपोनेंट को मजबूत किया है। इससे इसका वजन पहले से भारी हो गया है।
स्टैंडर्ड 8-सीरीज के कन्वर्टिबल वेरिएंट में कुछ बदलाव किया गया है। इसमें फोल्डिंग रूफ के लिए अतिरिक्त जगह दी गई है। हालांकि, इससे लुक और डिजाइन पर असर नहीं पड़ा है। इसमें 4.4 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है जो 523 bhp का पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
माना जा रहा है कि इसे अगले महीने होने वाले पेरिस मोटर शो में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें Z4 भी पेश कर सकती है।
इसमें 3.0 लीटर 6 सिलेंडर इंजन लगा है जो 340 PS का पावर जनरेट करता है. इसमें एम स्पोर्ट ब्रेक्स, इलेक्ट्रोनिकली कंट्रोल्ड डैंपर और स्पोर्ट सस्पेंशन लगा है। यह 4.4 सेकंड में 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।