नई बजाज डिस्कवर 110 आज होगी लॉन्च, TVS विक्टर को देगी टक्कर
नई बजाज डिस्कवर 110 का बाजार में मुकाबला टीवीएस विक्टर प्रीमियम एडिशन से होगा। डिस्कवर 110 को 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बजाज अपनी नई डिस्कवर 110 को 10 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसकी कीमत 50,500 (एक्स शोरूम पूणे) रख सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक कंपनी के डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो चुकी है। कंपनी की यह सेकंड़ डिस्कवर मॉडल है और लाइन अप की छठी कम्यूटर बाइक है।
नई डिस्कवर में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक स्टार्टर, ब्लैक्ड आउट लोअर हाल्फ, हैंडलबार-एंड वजन और डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। माना जा रहा है इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में डिस्क ब्रेक नहीं दिए जाएंगे। कंपनी के लाइनअप में डिस्कवर 110 को प्लेटिना 100 और डिस्कवर 125 के बीच रखा जाएगा।
बजाज अपनी नई डिस्कवर 110 में DTS-i मोटर इंजन ही देगी। यह इंजन 9.5hp की पावर और 9.5Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS विक्टर प्रीमियम एडिशन और हीरो पैशन प्रो/एक्सप्रो से है। इन दोनों बाइक्स के मुकाबले नई बजाज डिस्कवर की कीमत 3,000 से 4,000 रुपये सस्ती होगी।
स्पेसिफिकेशन्स | TVS विक्टर | बजाज डिस्कवर 110 |
इंजन डिसप्लेसमेंट | 109.7 cc | 110 cc |
सिलेंडर | 1 | 1 |
पावर | 9.37 bhp | 9.5 bhp |
टॉर्क | 9.4 Nm | 9.5 Nm |
वाल्व | 3 | 3 |
फ्यूल डिलिवरी | कार्ब्यूरेटर | कार्ब्यूरेटर |
कीमत | 55,890 रुपये | 50,500 रुपये |
टीवीएस विक्टर प्रीमियम एडिशन से होगा मुकाबला:
नई बजाज डिस्कवर 110 का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई टीवीएस विक्टर प्रीमियम एडिशन से होगा। बाजार में इसकी कीमत 55,890 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। TVS के मुताबिक नई मैट सीरीज में ग्राहकों को नए फीचर्स देने की कोशिश की है, साल 2016 में इस बाइक को लॉन्च किया गया था और अब तक कई बार ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें नए फीचर्स को शामिल किया गया है ताकि बाइक में नयापन बरकरार रहे। बाइक में 110cc का इंजन लगा है, जो 9.3 bhp की पॉवर और 9.4 Nm का टार्क देता है। इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियर लगे हैं। TVS का दावा है कि बाइक एक लीटर पेट्रोल में 72 किलोमीटर की माइलेज देगी।